The Lallantop

अभिषेक शर्मा को समझदारी इस बल्लेबाज से सीखनी होगी... कुंबले ने गांठ बांधने वाली सलाह दे दी

अनिल कुंबले ने उम्मीद जताई कि IPL 2026 में अभिषेक शर्मा में मैच्योरिटी दिखेगी, जिसकी SRH को बहुत जरूरत है. कुंबले ने कहा कि अभिषेक को आक्रामकता और क्रीज पर टिके रहने के बीच सही संतुलन बनाना होगा. इसके लिए उन्होंने एक जुगाड़ भी बताया है.

Advertisement
post-main-image
अनिल कुंबले ने बड़ी बात बोल दी (फोटो- PTI)

IPL 2026 से पहले इंडियन टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा की बैटिंग को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अभिषेक की बल्लेबाजी को वीरेंद्र सहवाग की बैटिंग से जोड़ा. कुंबले ने कहा कि अभिषेक को आक्रामकता और क्रीज पर टिके रहने के बीच सही संतुलन बनाना होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अभिषेक शर्मा IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं. T20 वर्ल्ड कप में वो बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए. पहले तीन मैचों में वो खाता भी नहीं खोल पाए थे. लेकिन फाइनल मैच में अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रनों की तेज पारी खेली थी. उनका स्टाइल हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड वाला है. वो हर गेंद पर बड़े शॉट मारने की कोशिश करते हैं, जिससे टीम को तेज शुरुआत मिलती है. लेकिन समस्या ये है कि वो तेज शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं पाते. कई बार 20-30 रन बनाकर आउट हो जाते हैं.

अनिल कुंबले ने JioStar पर बात करते हुए कहा,

Advertisement

"मैं अभिषेक को वीरेंद्र सहवाग जैसा मानता हूं. सहवाग भी हर गेंद को मारने की कोशिश करते थे. लेकिन जब वो टेस्ट से वनडे और फिर T20 में आए, तो उन्होंने अपनी पारी को थोड़ा अलग तरीके से संभाला. लेकिन सहवाग तब भी T20 में भी 140-150 के स्ट्राइक रेट से खेलते थे. अभिषेक को ये सीखना होगा."

अनिल कुंबले ने आगे कहा,

"अभिषेक अभी 200 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. अब उम्मीदें बढ़ गई हैं, तो क्या वो 300 का स्ट्राइक रेट बनाने की सोचेंगे? नहीं, ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्हें नॉर्मल खेलना है. ज्यादा गेंदें खेलनी हैं. अगर अभिषेक 20 गेंद खेलते हैं, तो वो 50 के आसपास पहुंच जाते हैं. लेकिन उन्हें और देर तक टिकना चाहिए, जैसे संजू सैमसन 40-50 में आउट नहीं होते, बल्कि 85-90 तक जाते हैं. T20 में यही मैच्योरिटी चाहिए.”

Advertisement

कुंबले ने उम्मीद जताई कि IPL 2026 में अभिषेक में ये मैच्योरिटी दिखेगी, जिसकी SRH को बहुत जरूरत है.

अनिल कुंबले का मानना है कि अभिषेक में वीरेंद्र सहवाग जैसी प्रतिभा है, लेकिन उन्हें सहवाग की तरह समझदारी से खेलना सीखना होगा. सिर्फ अटैकिंग गेम काफी नहीं, बल्कि पारी को लंबा खींचना भी जरूरी है. इससे टीम को फायदा होगा और अभिषेक खुद भी बड़े स्कोर बना पाएंगे.

बता दें कि IPL 2026, 28 मार्च से शुरू हो रहा है. SRH की टीम टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी. ये मैच RCB के खिलाफ उनके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

वीडियो: T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा ने बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement