टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शिवम दुबे (Shivam Dube) अपने खेल के कारण चर्चा में रहे. वहीं वर्ल्ड कप के बाद उनकी मुंबई तक की ट्रेन यात्रा चर्चा का कारण बन गई. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीत के अगले दिन ही अपने-अपने घर लौट गए. शिवम दुबे ने ट्रेन से मुंबई जाने का फैसला किया. अब उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है.
शिवम दुबे को क्यों करनी पड़ी ट्रेन यात्रा? वजह भावुक कर देगी
वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सयाजी नगरी एक्सप्रेस में अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ निकले थे. ये जानकारी सामने आई तो कई तरह की बातें होने लगीं. अब शिवम ने खुद इसकी वजह बता दी है.
.webp?width=360)

रेलवे के एक सीनियर अधिकारियों ने बताया था कि मुंबई के लिए सभी फ्लाइट्स पूरी तरह से बुक होने के कारण शिवम दुबे को ट्रेन से यात्रा करनी पड़ी थी. लेकिन शिवम एक भी दिन का इंतजार क्यों नहीं कर सके? इसके पीछे की भी बड़ी वजह है. उन्होंने कहा,
''घर जाकर मुझे अपने बच्चे और अपने पापा से मिलने की काफी एक्साइटमेंट हो रही थी. इसलिए मैं सुबह-सुबह घर चला आया. मुझसे इंतजार ही नहीं हो रहा था.''
शिवम ने अपने करियर की सफलता का श्रेय पिता को दिया. उन्होंने कहा,
''मैं ऊपर वाले के अलावा अगर किसी को मानता हूं तो वह मेरे पिता ही हैं. मैं जो भी हूं उनके कारण ही हूं. मैं घर गया अपने बच्चों से मिला और पिता के गले में मेडल पहनाया. मेरे लिए यह बहुत अहम पल था.''
आपको बता दें कि 9 मार्च को शिवम अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सयाजी नगरी एक्सप्रेस में अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ निकले. ट्रेन की रिजर्वेशन लिस्ट पर उनका नाम देखने के बाद एक टीटी को हैरानी हुई कि क्या वह क्रिकेटर दुबे हैं. हालांकि उनकी पत्नी ने समझदारी से स्थिति को संभाला और कहा कि क्रिकेटर ट्रेन से यात्रा क्यों करेगा.
यह भी पढ़ें- ‘गंभीर से मैं ही नाराज हो सकता हूं’, आर अश्विन ने अपने रिटायरमेंट को लेकर अब सब बताया
अधिकारी ने बताया कि साथ बैठे यात्री न पहचान पाएं, इसके लिए शिवम ने ट्रेन में चढ़ते समय टोपी, मास्क और पूरी बाजू की टीशर्ट पहनी थी. एसी थ्री टियर कोच में आने के तुरंत बाद वो ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ गए. पूरे सफर के दौरान शिवम ऊपर ही रहे.
एक सरकारी रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के बोरीवली पहुंचने से पहले शिवम ने पुलिस से मदद मांगी जिससे कि वह आराम से स्टेशन से बाहर निकल सकें. अधिकारी ने कहा कि लोगों का ध्यान क्रिकेटर की तरफ न जाए, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में उनके साथ स्टेशन के बाहर तक भेजा गया था.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी













.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=120)

.webp?width=120)




