The Lallantop

रोहित शर्मा को लेकर इरफान पठान ने दी सलाह, मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट सुनेगा?

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित को पिछले साल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया था. इस बार उन्हें रोहित का पूरा फायदा उठाना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस को सलाह दी है कि वे IPL 2026 में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशिप और बल्लेबाजी क्षमता का पूरा लाभ उठाएं।
  • मुंबई इंडियंस की यह रणनीति पिछले साल रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करने के अनुभव और उनकी कप्तानी में मिली सफलता पर आधारित है।
  • इस सलाह के बाद मुंबई इंडियंस का लक्ष्य रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को प्रमुख भूमिका देते हुए 29 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2026 सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।

IPL 2026 की शुरुआत होने वाली है. हर टीम अपनी प्लानिंग पर ध्यान दे रही है. इसी बीच, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अहम सलाह दी है. उन्होंने टीम को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का सही इस्तेमाल करने को कहा है. वह चाहते हैं कि टीम रोहित की लीडरशिप क्वालिटी का फायदा उठाए और यह स्टार खिलाड़ी पूरा समय मैदान पर रहे. 

Advertisement
इरफान पठान की मुंबई इंडियंस को सलाह

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित को पिछले साल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया गया था. इस बार उन्हें रोहित का पूरा फायदा उ. ठाना चाहिएउन्होंने कहा,

सबसे अहम बात होगी उनकी मानसिकता और मुंबई इंडियंस इसका कैसे इस्तेमाल करती है. पिछले साल उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बहुत प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया गया था, और मेरा मानना ​​है कि उनके लिए मैदान पर बने रहना बहुत जरूरी है. मैदान पर वह कप्तान की मदद कर सकते हैं और उनका दिमाग हमेशा एक लीडर की तरह काम करता है.

Advertisement

रोहित शर्मा ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है. ऐसे में टीम को उनकी लीडरशिप पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, 

 MI उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है. लेकिन जब आपके पास ऐसा खिलाड़ी हो जो एक सफल कप्तान रह चुका हो और ट्रॉफियां जीत चुका हो, तो आपको उसका भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए. उन्हें मैदान पर उतारें और उनकी लीडरशिप का पूरा फायदा उठाए. 

रोहित अपने फॉर्म को जारी रखेंगे

इरफान ने कहा कि रोहित शर्मा अपने फॉर्म को यहां भी जारी रखने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा,

Advertisement

2025 सीजन में रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट सुधरा, उनका औसत बढ़ा, उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और उन्होंने बड़े रन भी बनाए. वे इस सकारात्मकता को इस सीजन में भी लाएंगे. रोहित शर्मा की बल्लेबाजी टीम के लिए बेहद अहम है क्योंकि जब आप उन्हें IPL में खेलते हुए देखते हैं, तो आपको पता चलता है कि वे इससे कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले साल जो कुछ भी किया, वे उसे और आगे ले जाने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें- PCB ने पाकिस्तान टीम एजेंट्स को सौंप दी... अहमद शहजाद ने बोर्ड की पोल खोल दी 

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर भी इरफान ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि तिलक के लगातार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का फायदा टीम को मिलेगा. उन्होंने कहा, 

मुझे लगता है कि तिलक वर्मा एक और महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे. तिलक वर्मा एक तेज गेंदबाज और एक दमदार बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं, और इसी वजह से मेरा मानना ​​है कि अगर उन्हें नियमित रूप से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले तो मुंबई इंडियंस के लिए उनका बड़ा योगदान रहेगा. अगर ऐसा होता है, तो यह सीजन उनके लिए सफलता का सीजन साबित हो सकता है.

29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद वो तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स (4 अप्रैल), राजस्थान रॉयल्स (7 अप्रैल) और आरसीबी (12 अप्रैल) के खिलाफ खेलेगी. 

वीडियो: अश्विन ने टीम इंडिया के किस कल्चर पर सवाल उठा दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement