The Lallantop

अपनी गाड़ी किसी को न देना, ज्यादा चालान कटे तो मुसीबत में पड़ोगे, क्योंकि नियम बदल गया है

केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026 में संशोधन करके वाहन चालान प्रणाली को और अधिक सख्त बना दिया गया है. अगर आप ये सोचकर बैठे हैं कि लोक अदालत चले जाएंगे या फिर जब गाड़ी सेल करेंगे तब चालान को निपटा देंगे तो आपका बड़ा नुकसान तय समझो.

Advertisement
post-main-image
ड्राइविंग लाइसेंस खतरे में पड़ जाएगा

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026 के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से एक वर्ष में पांच या अधिक ट्रैफिक चालान मिलने पर ड्राइविंग लाइसेंस स्वतः रद्द हो जाएगा।
  • इस नियम के पीछे वाहन चालान प्रणाली को सख्त बनाकर नियम उल्लंघन को नियंत्रित करने और वाहनों के दुरुपयोग को रोकने का उद्देश्य है।
  • नियम लागू होने के बाद वाहन मालिकों को चालान समय पर भरना आवश्यक होगा, अन्यथा वाहन ब्लैकलिस्ट होकर कई सेवाओं से वंचित हो जाएगा।

अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान है तो अभी ब्रेक लगाइए और उसे भर दीजिए. अगर ये सोचकर बैठे हैं कि लोक अदालत चले जाएंगे या फिर जब गाड़ी सेल करेंगे तब देख लेंगे तो बड़ा नुकसान हो जाएगा. चालान इशू होने के 45 दिन के अंदर अगर आपने उसे नहीं भरा तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल (5 traffic challans a year will make your license disappear) हो जाएगा. ना-ना ये वाला नियम नहीं है जो आप समझ रहे. माने बत्ती जंप करने या ओवर स्पीड पर लाइसेंस सस्पेंड होता है. इस नियम में लाइसेंस रद्द ही हो जाएगा. कब आया ये नियम. क्या है नियम. बताते.

Advertisement
पांच का पंजा माने लाइसेंस कैंसिल

इस नियम के अनुसार, 1 जनवरी, 2026 से यदि किसी व्यक्ति को एक वर्ष के भीतर पांच या अधिक चालान जारी किए जाते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस स्वतः ही रद्द हो जाएगा. केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026 में संशोधन करके वाहन चालान प्रणाली को और अधिक सख्त बना दिया गया है. इतना ही नहीं, जिन वाहनों के चालान लंबित हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा.

उनके लिए परिवहन विभाग की साइट पर कर टैक्स पेमेंट के अलावा कोई अन्य लेनदेन या सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. नियमों में संशोधन के बाद पते में परिवर्तन, ऑनरशिप ट्रांसफर, वाहन की श्रेणी में परिवर्तन, परमिट, फिटनेस, हाइपोथेकेशन कैंसिल जैसी सामान्य सेवाएं भी उपलब्ध नहीं होंगी.

Advertisement

विभाग के अधिकारी चालान लंबित होने पर चालान का भुगतान होने तक वाहन को रोक सकते हैं. इसी प्रकार, नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन के RC धारक के खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यदि कोई अन्य व्यक्ति वाहन चला रहा है, तो मालिक को इसे साबित करना होगा. हालांकि, अभी भी व्यक्ति के पास चालान को चुनौती देने का अधिकार है और वो न्यायालय का रुख कर सकता है. अधिकारियों ने बताया कि पहले मोटर वाहन विभाग को न्यायालय में जाना पड़ता था, जबकि अब उल्लंघन को गलत साबित करने का पूरा दारोमदार वाहन मालिक पर है.

सौ की सीधी एक बात. ऐसे कोई काम कीजिए ही मत जिसमें चालान फटे. जो चालान फटे तो टाइम से उसे भर दीजिए ताकि आपका ड्राइविंग लाइसेंस ना फटे. वैसे एक बात और जान लीजिए. ऑफलाइन चालान तो आपको पता होता है क्योंकि वो ऑन दी स्पॉट वाला मामला है. लेकिन ऑनलाइन का पता एसएमएस से चलता है.

ये भी पढ़ें: E-Challan स्कैम फिर वापस आ गया है, वॉट्सऐप पर इससे बचने का तरीका जान लीजिए

Advertisement

मगर ये एसएमएस भी कई बार आता है और नहीं, इसलिए अमास-पूनो (कभी-कभार) परिवहन ऐप में जाकर देखते रहा कीजिए. एक बात और. अपने ड्राइविंग लाइसेंस और RC में मोबाइल नंबर भी अपडेट रखिए. ये कैसे करना होता है वो लिंक पर क्लिक करके जान लीजिए.

बस प्रफुल्ल मैं थक गया. कितना कुछ बता दिया एक स्टोरी में. 

वीडियो: 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर नोरा फतेही ने डायरेक्टर पर क्या आरोप लगा दिए?

Advertisement