अभिषेक शर्मा. T20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड का नंबर 1 बैटर. लेकिन T20 World Cup में अभी तक इस सिक्स हिटर का बल्ला शांत रहा है. उन्होंने दो मैच खेले और दोनों में डक पर आउट हो गए. बीच में पेट में गंभीर इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा. फैंस और एक्सपर्ट्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ये क्या हो रहा है. एशिया कप में तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब वर्ल्ड कप में जीरो पर जीरो! इस पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि हमें ओवर-एनालिसिस नहीं करना चाहिए.
नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा ने दो मैच में बनाए 0 रन, अब कोच ने बताया प्लान क्या है
वर्ल्ड कप के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ Abhishek Sharma डीप कवर पर कैच आउट हुए थे. फिर पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही ओवर में मिड-ऑन पर आउट हो गए. उन्होंने नामीबिया वाला मैच बीमारी की वजह से मिस किया था.
.webp?width=360)

बता दें कि वर्ल्ड कप के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ अभिषेक डीप कवर पर कैच आउट हुए थे. फिर पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही ओवर में मिड-ऑन पर आउट हो गए. उन्होंने नामीबिया वाला मैच बीमारी की वजह से मिस किया था. उनकी बैटिंग को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा,
"हम जरूरत से ज्यादा नहीं सोचते. कभी-कभी हम खुद ही अपोनेंट की तुलना में ज्यादा धारणाएं बना लेते हैं. अभिषेक का प्लान साफ है. वो अपने तरीके से खेलता है. हम सामने वाली टीम की बॉलिंग और स्ट्रेंथ के बारे में चर्चा करते हैं. ये सब नॉर्मल है, और सिर्फ अभिषेक के लिए नहीं."
कोच ने ये भी बताया कि,
"बीमारी से पहले वो मैचों में रन बना रहा था. टी20 में कभी-कभी 10 गेंदों पर 30 रन भी काफी अहम होते हैं. ये हाई रिस्क गेम है, कोई भी आउट हो सकता है. अगर हम इतना स्ट्रेस लेंगे, तो प्लेयर्स पर प्रेशर बढ़ जाएगा.”
अभिषेक पर कोटक ने आगे कहा,
“वो अच्छी फॉर्म में है, उसके पास क्लियर प्लान है और सही माइंडसेट है. यही हमारे लिए मायने रखता है."
टीम इंडिया की परफॉर्मेंस की बात करें तो पाकिस्तान को हराकर टीम ने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है. अगला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में है. ये डेड रबर है, लेकिन अभिषेक के लिए अपनी फॉर्म को वापस पाने का सही मौका है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब वो अपने अंदाज में बैटिंग करेंगे और रन्स बनाएंगे.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर क्यों बताया?











.webp?width=275)






.webp?width=120)
