The Lallantop

टीम इंडिया पहुंच गई श्रीलंका, यह खिलाड़ी क्यों नहीं है साथ?

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इससे पहले वह तीन दिन का प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल के साथ पूरी टीम श्रीलंका पहुंच गई है. (Photo-Pti)

एक लंबे ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से एक्शन में दिखेगी. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम गाले पहुंच गई है. लेकिन भारतीय मैनेजमेंट के लिए टेंशन की बात यह है कि कि उनके अहम खिलाड़ी साई सुदर्शन गाले नहीं पहुंचे हैं. सुदर्शन टेस्ट टीम के लाइन-अप का अहम हिस्सा हैं.  

Advertisement
बेंगलुरु में ही है सुदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साई सुदर्शन अब भी बेंगलुरु के ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. उन्हें अब तक मेडिकल टीम की तरफ से क्लियरेंस नहीं मिली है. हालांकि उनकी रिकवरी फुल स्पीड के साथ चल रही है. इस हफ्ते के आखिर में वह पूरी तरह बल्लेबाजी करना शुरू कर देंगे. मेडिकल टीम की पूरी नजर उनकी रिकवरी पर है.

अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से चलता है तो साई सुदर्शन को तीन दिन के प्रैक्टिस मैच के लिए फिट घोषित किया जा सकता है. स्पोर्ट्सस्टार की खबर के मुताबिक CoE सुदर्शन की वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते. वह उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय देंगे. जब वह रिकवरी के आखिरी स्टेज को भी पूरी तरह पार कर लेंगे तब जाकर उन्हें टीम में वापसी का मौका मिलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- कोच बनना चाह रहे बेन स्टोक्स को नए कप्तान जो रूट की क्यों चिंता सता रही? 

प्रैक्टिस मैच में होगा असली टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच को सुदर्शन की रिकवरी का अहम हिस्सा माना जा रहा है. इस मैच से यह अंदाजा होगा कि वह मैच खेलने के लिए कितना तैयार हैं. अगर इस हफ्ते के आखिर में वह बल्लेबाजी के लिए तैयार दिखते हैं तो उन्हें श्रीलंका भेज दिया जाएगा.

न्यूज एजेंसी ने बोर्ड के एक सूत्र के हवाले से लिखा,

Advertisement

यह पक्का करना जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएं. हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते जैसी (हर्षित) राणा के साथ हुई थी जो टॉप स्तर के क्रिकेट में लौटने के तुरंत बाद फिर से चोटिल हो गए थे.

सुदर्शन पर कोच गौतम गंभीर काफी भरोसा करते हैं. उन्हें लगातार बैक भी किया जा रहा है. टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 7 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 12 पारियों में बैटिंग करते हुए 31.91 की औसत से 383 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. सुदर्शन का हाई स्कोर 87 रनों का रहा.

वीडियो: WTC Final के लिए टीम इंडिया को हर हाल में श्रीलंका से जीतना होगा

Advertisement