अगले महीने नीदरलैंड्स और बेल्जियम में हॉकी वर्ल्ड कप होने वाला है. इस अहम टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने टीम का ऐलान कर दिया है. भारत की 20 सदस्यीय टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रो लीग में हिस्सा लिया था. नौ टीमों की प्रो लीग में भारतीय टीम आठवें स्थान पर रही थी. उनसे नीचे केवल पाकिस्तान था.
हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, फर्स्ट चॉइस गोलकीपर हुआ बाहर
भारत ने पिछले दो वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. लेकिन उसका प्रदर्शन घर पर अच्छा नहीं रहा. 8 साल बाद भारत घर से बाहर वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलेगा.


प्रो लीग में 24 खिलाड़ियों का स्क्वाड चुना गया था. वर्ल्ड कप में जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है उसमें डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा, मिडफील्डर राजकुमार पाल और रविचंद्र सिंह मोइरांगथाम और फॉरवर्ड सेल्वम कार्ति का नाम शामिल हैं.
भारत ने पिछले दो वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. लेकिन उसका प्रदर्शन घर पर अच्छा नहीं रहा. 8 साल बाद भारत घर से बाहर वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलेगा.
आपको बता दें कि भारत ने पहले तीन वर्ल्ड कप में मेडल जीते थे.भारत ने 1971 में बार्सिलोना में ब्रॉन्ज, 1973 में एमस्टाडैम और 1975 में गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन 50 साल से भारत को एक और मेडल का इंतजार है. इस बार एशिया कप में जिस तरह भारत ने एकतरफा अंदाज में मैच जीते उससे लोगों की उम्मीदें बढ़ी है. बीते दो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम सूखा खत्म करने की हर मुमकिन कोशिश करेगी.
कृष्णा पाठक को मौका नहीं मिलाटीम के बारे में बात करें तो कप्तानी हरमनप्रीत सिंह के हाथों में ही होगी. उन्हें मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले मनप्रीत सिंह का साथ मिलेगा. मनप्रीत पर मिडफील्ड की जिम्मेदारी होगी. वही डिफेंस की अगुवाई जरमनप्रीत सिंह करेंगे.
टीम ने गोलकीपर के तौर पर मोहित एचएस, सूरज करकेरा को चुना है. कुछ महीने पहले विवादों में फंसे कृष्णा पाठक को वर्ल्ड कप के लिए मौका नहीं मिला है. पाठक लंबे समय से टीम के फर्स्ट चॉइस गोलकीपर रहे हैं. हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि जो टीम चुनी गई है वह काफी संतुलित टीम है. इस टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का मिक्स है. खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है. अटैक, काउंटर अटैक और प्रदर्शन यही टीम की तैयारी का आधार है. टीम मैच दर मैच रणनीति बनाएगी.
भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है. भारत के सभी पूल मैच नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में होंगे. भारत को 15 अगस्त को वेल्स से, 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से खेलना है.
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर अभिषके पोरेल पर रेप के आरोप लगे, हाई कोर्ट ने तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया
भारतीय टीम :
गोलकीपर : मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड : दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक.
वीडियो: Messi को पछाड़ कर Spain के Rodri ने कैसे जीत लिया गोल्डन बॉल अवार्ड?










