इंग्लैंड टूर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए निराशाजनक रहा. टीम इंडिया (Team India) T20 सीरीज के बाद ODI सीरीज भी हार गई. ODI सीरीज में हार मैनेटमेंट के कुछ फैसलों की वजह से भी हुई. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल (KL Rahul) ने 6 नंबर पर बैटिंग की. जबकि, ईशान किशन (Ishan Kishan) को नंबर-4 पर भेजा गया. ये फैसले टीम पर भारी पड़े.
केएल राहुल से नंबर-4 की पोजीशन छीनी, टीम को पड़ गया भारी
KL Rahul और Ishan Kishan को नंबर-4 के लिए तुलना करें, तो केएल राहुल बेहतर साबित होंगे. केएल राहुल के पास हर कंडीशन में खेलने का एक्सपीरिएंस है. ईशान के पास इस नंबर पर खेलने का एक्सपीरियंस नहीं है.


इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने 2 ODI खेले. दोनों ही मैचों में उन्हें नंबर-6 पर बैटिंग के लिए भेजा गया. पहले मैच में उन्होंने एक रन बनाया. दूसरा मैच में बीमार होने की वजह से वो नहीं खेले. तीसरे मैच में चांस मिला, तो फिर छठे नंबर पर बैटिंग करने आए. इस मैच में राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए.
ODI में नंबर-6 केएल राहुल के लिए ज्यादा आइडियल पोजीशन नहीं है. वह नंबर 6 पर कुछ खास नहीं कर सके हैं. स्टैट्स पर नजर डालें, तो राहुल ने नंबर 6 पर 15 मैचों खेले हैं, और 345 रन बनाए हैं.
केएल राहुल के ODI आंकड़े देखें तो उन्होंने नंबर-5 पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. यह पोजीशन उन्हें काफी सूट करती है. ODI में नंबर-5 पर उनके नाम 1517 रन दर्ज हैं. जबकि, नंबर-4 पर उन्होंने 558 रन स्कोर किए.
इंग्लैंड में पिचों पर गेंद काफी स्विंग होती है. वहां केएल राहुल का रिकॉर्ड भी बेहतर है. वह कंडीशंस से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं. उनसे ODI सीरीज में नंबर-4 पर बैटिंग कराई जा सकती थी. लेकिन, उन्हें छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा गया. जो टीम के हित में नहीं रहा.
नंबर-4 पर ईशान फ्लॉप रहेइंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन को नंबर-4 उतारने का फैसला किया. लेकिन, ईशान नंबर-4 पर अपने आपको साबित नहीं कर पाए. वह दो मैच खेले. कार्डिफ में ईशान एक रन बनाकर आउट हुए. जबकि, लॉर्ड्स में उनके बल्ले से 12 रन ही आए.
ईशान किशन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बैटिंग की थी. उन्होंने 9 मैचों में 317 रन बनाए थे. हाईएस्ट स्कोर 77 रन था. वर्ल्ड कप में उन्होंने नंबर-4 पर भी बैटिंग की. टीम मैनेजेमेंट को यकीन था कि इंग्लैंड के खिलाफ वह नंबर-4 पर कारगर रहेंगे. लेकिन, टीम मैनेजमेंट का दांव उलटा पड़ गया.
यह भी पढ़ें- पीवी सिंधु ने जापान ओपन जीता, इसका विराट कोहली कनेक्शन जानते हैं क्या आप?
नंबर-4 पर कौन बेहतरअगर केएल राहुल और ईशान किशन की नंबर-4 के लिए तुलना करें, तो केएल राहुल बेहतर साबित होंगे. केएल राहुल के पास हर कंडीशन में खेलने का एक्सपीरिएंस है. ईशान के पास इस नंबर पर खेलने का एक्सपीरियंस नहीं है. राहुल फ्लैट पिच के अलावा, उन पिचों पर भी बेहतरीन बैटिंग करते हैं जहां पर गेंद स्विंग करती है. अगर इंग्लैंड के खिलाफ वह नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरते, तो वह बड़ी पारी खेल सकते थे.
ODI सीरीज में 2-1 से हारा भारतइंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी. बर्मिंघम में खेले गए पहले ODI में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया. लेकिन, कार्डिफ में इंग्लिश टीम ने भारत को 4 विकेट से हराकर वापसी की. इसके बाद, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर तीसरे और लास्ट मैच में भारत को 27 रनों से हराकर, सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया.
वीडियो: Messi को पछाड़ कर Spain के Rodri ने कैसे जीत लिया गोल्डन बॉल अवार्ड?










