श्रीलंका में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया-A के बॉलर्स के आगे श्रीलंका-A के बैटर टिक नहीं पाए. पेसर गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने और ऑफ स्पिनर सारांश (Saransh Jain) ने टाइट बॉलिंग कर श्रीलंका को फंसा लिया. श्रीलंका की A टीम पहली इनिंग्स में 366 रन ही बना पाई. जवाब में इंडिया-A के बैटर्स ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई.
गुरनूर और सारांश के आगे श्रीलंका-A ने घुटने टेके, साई सुदर्शन की सेंचुरी
Gurnoor Brar और Saransh Jain ने श्रीलंका-A के बैटर्स को खुलकर खेलने नहीं दिया. दोनों बॉलर्स ने 4-4 विकेट चटकाए.


6 फुट 5 इंच लंबे गुरनूर ने श्रीलंका A के बैटर्स को खुलकर खेलने नहीं दिया. उन्होंने अपनी पेस और बाउंस से अपोनेंट बैटर्स पर प्रेशर बनाए रखा. गुरनूर का पहला शिकार श्रीलंका के बैटर पवनथा वीरसिंघे बने. गुरनूर ने ओपनर बैटर को 39 रनों पर चलता किया. फिर, उन्होंने श्रीलंका के बैटर चमिका गुनासेखरा को पवेलियन की राह दिखाई. चमिका क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वह 13 रन ही बना पाए.
इसके बाद, गुरनूर ने 110वें ओवर में श्रीलंका की सबसे बड़ी मछली फंसाई. उन्होंने शतकवीर कप्तान सहन अराचिगे को बोल्ड कर दिया. यह श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा झटका था. अराचिगे 127 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका A की पारी में गुरनूर का आखिरी विकेट असंका मनोज का रहा. उन्होंने मनोज को 4 रन पर आउट किया.
गुरनूर ने 4 विकेट लिए. ये सीनियर टीम के लिए अच्छी खबर हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लय पकड़ ली है. गुरनूर ODI सीरीज का हिस्सा हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी.
ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट से वापस की, साउथ अफ्रीका की इस पेसर ने T20I वर्ल्ड कप में इतिहास बना दिया
सारांश ने भी लिए 4 विकेटश्रीलंका-A के खिलाफ ऑफ स्पिनर सारांश जैन भी बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने भी 4 विकेट चटकाए. सारांश ने श्रीलंका के नुवानीडू फर्नांडो, अंजला बंडारा, केशर नुवांथा और दिलुम सुदीरा को पवेलियन भेजा. सारांश के लिए नुवांथा और बंडारा अहम विकेट रहे. उन्होंने नुवांथा को 44 ओर बंडारा को 42 रनों पर आउट किया.
इंडिया-A के लिए यश ठाकुर ने भी 46 रन देकर 2 विकेट निकाले
भारत का काउंटर अटैकश्रीलंका-A के 366 रनों के जवाब में इंडिया-A ने ठोस शुरुआत की. 60 ओवरों तक इंडिया-A ने 1 विकेट पर 233 रन बना लिए थे. भारत-ए को ओपनर अमन मोखाड़े 38 रन बनाकर आउट हुए. साई सुंदर्शन और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं. साई शतक पूरा कर चुके हैं. वहीं पडिक्कल 91 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?
















