The Lallantop

टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में आग लगी, ड्राइवर और 4 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

Kaushambi LPG Tanker Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक टोल प्लाजा के पास LPG गैस ले जा रहे टैंकर में ब्लास्ट हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें प्लाज के पास जोरदार धमाका होते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
घटना में टैंकर ड्राइवर की भी मौत हो गई. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास LPG टैंकर ब्लास्ट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत और दो अन्य घायल हुए।
  • कानपुर से वाराणसी जा रहे टैंकर का डिवाइडर से टकराना हुआ था, जिससे गैस लीक हुई और तुरंत बाद आग लग गई।
  • मृतकों में ड्राइवर और टोल प्लाजा कर्मचारी शामिल हैं, घटना की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक टोल प्लाजा के पास लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जा रहे टैंकर में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. 2 अन्य लोग जख्मी हुए हैं. उनका इलाज जारी है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें टैंकर से धुंआ निकलने के कुछ ही देर बाद भीषण आग लगती दिख रही है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घटना 26 जून की सुबह कोखराज पुलिस स्टेशन इलाके में सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुई, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है. इंडिया टुडे से जुड़े अखिलेश कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर से वाराणसी जा रहा एक LPG टैंकर कथित तौर पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया था. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद गैस लीक हुई और तेजी से फैल गई. कुछ ही सेकंड बाद टैंकर में आग लग गई.

CCTV में दिखा खौफनाक मंजर

टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो टैंकर एक साथ चल रहे हैं. तभी उनमें से एक टैंकर प्लाजा के डिवाइडर से टकरा जाता है. टकराने के तुरंत बाद ही तेजी से गैस निकलने लगती है, जो जल्द पूरे टोल प्लाजा को कब्जे में ले लेती है. आग लगने के खतरे को भांपते हुए अन्य वाहनों को भी टोल से दूर रोक दिया जाता है. तभी एक कोने से आग लगती है और आसपास का इलाका आग की लपटों में घिर जाता है.

Advertisement

इस आग की चपेट में कम से कम 7 लोग आ गए. इनमें से 5 की जान चली गई. मृतकों में टैंकर ड्राइवर भी शामिल है. उसकी पहचान मिर्जापुर निवासी धर्मेंद्र द्विवेदी के रूप में हुई हैं. डिवाइडर से टक्कर के बाद वो ट्रक के केबिन में फंस गए थे. जल्द बाहर न निकल पाने के कारण आग में झुलस गए.

टोल प्लाजा के कर्मचारी भी झुलसे

घटना में टोल प्लाजा के पांच कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गए थे. उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल आलोक सिंह की अगले दिन ही मौत हो गई. फिर 1 जुलाई को अनिल कुमार नाम के पीड़ित की मौत हुई. 2 जुलाई को रायबरेली के हीरामन सिंह और ललितपुर के कृष्णपाल मौर्य ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर खतरनाक गड्ढे, बाहर निकली सरिया, गाड़ियों के टायर फटे

Advertisement

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को अपनी कस्टडी में लिया है. मामले की जांच जारी है.

वीडियो: चंदा चोरी के आरोपों बीच अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

Advertisement