The Lallantop

भारत 9 साल बाद करेगा श्रीलंका का टेस्ट दौरा, WTC फाइनल के लिए लगानी होगी जान

भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि श्रीलंकाई से पहले टेस्ट सेटअप में शामिल में कई खिलाड़ी श्रीलंका का दौरा करके आए हैं. ऐसे में इस सीरीज से पहले उन्हें अच्छा अनुभव मिला है.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत श्रीलंका का दौरा करेगी. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त 2024 में श्रीलंका का दौरा करेगी और इस दौरान दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, पहला गॉल में 15-19 अगस्त और दूसरा कोलंबो में 23-27 अगस्त तक चलेगा।
  • भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम वर्तमान पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है और श्रीलंका से केवल मामूली अंतर से आगे है।
  • भारत ने इस दौरे से पहले इंडिया ए टीम के खिलाड़ियों को श्रीलंका भेजकर अनुभवी बनाने पर जोर दिया है, जिससे मुख्य टीम को आगामी सीरीज में फायदा मिलने की संभावना है।

भारतीय टीम अगस्त महीने में श्रीलंका का दौरा करने वाली है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे के लिए शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. यह सीरीज दोनों ही देशों के लिहाज से काफी अहम है. ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा है. पहले इस दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज को शामिल करने पर चर्चा हुई थी. हालांकि, फाइनल शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया को सिर्फ टेस्ट सीरीज ही इस दौरे पर खेलनी है.

Advertisement
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि इस दौरे पर केवल दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जाएगा. यह टेस्ट 15 से 19 अगस्त के बीच होगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. साल 2017 के बाद यह पहला मौका है, जब भारत श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा. 2017 में भारत ने यहां टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. वहीं, 2015 में जब भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था तब 2-1 से जीत हासिल की थी. भारत अब 9 साल बाद एक बार फिर से वही सफलता दोहराना चाहेगा. 

इंडिया ए का श्रीलंका दौरा

भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि इस दौरे से पहले टेस्ट सेटअप में शामिल में कई खिलाड़ी इंडिया ए के साथ श्रीलंका का दौरा कर रहे हैं. ऐसे में इस सीरीज से पहले उन्हें अच्छा अनुभव मिल रहा है. साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने इस दौरान पहले अनऑफ‍िश‍ियल टेस्ट में शतक भी जमाया था. हालांकि, BCCI ने अब तक इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन, इन दोनों खिलाड़ियों के शामिल की बहुत ज्यादा संभावना है. ऐसा होता है तो इनका अनुभव और फॉर्म टीम के काफी काम आएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'वैभव गेंदबाजों की पैंट उतार देते', गंभीर के फैसले पर भड़के रवि शास्त्री 

भारत के लिए अहम है टेस्ट सीरीज

भारत के लिहाज से यह सीरीज अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई. इसके बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की. लेकिन, फिर भारत को बड़ा झटका लगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें घर पर ही 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसने उनके डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के गणित को बिगाड़ दिया. भारत इस समय पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर हैं. टीम ने नौ मैच खेले हैं. इसमें से उन्हें चार में जीत मिली, चार में हार और एक मैच ड्रॉ रहा. पॉइंट्स टेबल में भारत से ठीक नीचे श्रीलंका है. इस टीम ने इस साइकिल में केवल तीन ही मैच खेले हैं. इसमें से उन्होंने एक मैच जीता है. एक मैच हारे, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा. भारत और श्रीलंका के पॉइंट परसेंटेज में केवल 4 प्रतिशत का ही अंतर है. 

वीडियो: शार्दुल ठाकुर के साथ इंग्लैंड में नाइंसाफी? शुबमन गिल ने क्या आरोप लगाए?

Advertisement

Advertisement