टेस्ट क्रिकेट में स्लेजिंग बहुत कॉमन है. गॉल टेस्ट में भी ऐसा ही एक नज़ारा देखने को मिला. टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा किया कि श्रीलंकाई बैटर निरोशन डिकवेला अपना कन्सन्ट्रेशन खो बैठे. नतीजा, अगले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को उनका विकेट मिल गया. रही सही कसर मानव सुथार ने पूरी कर दी. उन्होंने 10 बॉल के अंतराल में 4 विकेट झटककर श्रीलंकाई टीम को 206 रन पर समेट दिया.
IPL का लालच! यशस्वी ने डिकवेला को जाल में फंसा लिया
Ind vs SL Galle Test : श्रीलंकाई बैटर Niroshan Dickwella स्लिप में फील्डिंग कर रहे Yashasvi Jaiswal के रेजबेट का शिकार हो गए. इसका फायदा अगले ही ओवर में Prasidh Krishna को मिल गया. डिकवेला महज 10 रन बनाकर आउट हो गए.

गाॅल टेस्ट को टीम इंडिया ने 165 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी इनिंग्स में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 84 रन बना लिए थे. 5वें दिन की शुरुआत भी मेजबान टीम की अच्छी रही. सोनल दिनुशा और कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप हो गई.
लेकिन, रविंद्र जडेजा ने ये पार्टनरशिप ब्रेक कर टीम को बड़ा ब्रेक थ्रू दिला दिया. श्रीलंकाई बैटिंग लाइनअप में अंतिम बैटर निरोशन डिकवेला ही थे. यही कारण है कि ये विकेट टीम इंडिया के लिहाज से काफी अहम था. डिकवेला इससे पहले की सेट होते यशस्वी ने उन्हें अपनी बातों के ट्रैप में फंसा लिया.
दरअसल, हुआ ये कि यशस्वी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें खुराफात सूझी. वो डिकवेला के पास गए और कहा कि पहली इनिंग्स में श्रीलंकाई बैटर्स ने बहुत छक्के लगाए थे. दूसरी इनिंग्स में भी कुछ दिखाओ. डिकवेला ने पहले रिप्लाई नहीं किया सिर्फ हां कहा. लेकिन, इसके बाद यशस्वी ने आगे कहा कि हां मैं देखना चाहता हूं बड़े शॉट्स. कम ऑप दिखाओ. उन्होंने डीप स्क्वायर लेग की तरफ इशारा करते हुए वहां छक्का लगाने की बात भी कही.
इसके बाद डिकवेला से भी नहीं रहा गया. वो बोल पड़े. डिकवेला ने कहा कि नहीं अभी कोई जरूरत नहीं है. मुझे IPL ले चलो वहां दिखाऊंगा. इस पर यशस्वी ने कहा हां जरूर. 100%. आप छक्का लगाओ. मैं आपको IPL ले चलूंगा.
ये भी पढ़ें : जडेजा ने सुधार ली गलती, पर टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान हो चुका!
कमाल की बात ये है कि इस वाकये के ठीक बाद अगले ही ओवर में डिकवेला आउट हो गए. वो आक्रमक बैटिंग करते दिखे. जिस बॉल पर वो आउट हुए, उसे वो हटकर स्लैश करना चाहते थे. प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल अंदर की तरफ आ रही थी. नतीजा, बॉल उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के ग्लव्स में समा गई. इससे पहले, श्रीलंका की पहली इनिंग्स में डिकवेला ने 80 रनों की पारी खेली थी.
इसके बाद 7वें विकेट के लिए सोनल दिनुशा और केशारा नुवांथा के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन, मानव सुथार ने दिनुशा का विकेट चटकाकर मैच को लगभग खत्म कर दिया. दिनुशा ने 84 रनों की दमदार पारी खेली. लेकिन, इसके बाद मानव की पहेली श्रीलंकाई टेलेंडर्स की समझ से बाहर थी. अपनी अगली 10 गेंदों के भीतर उन्होंने 3 और विकेट चटकाकर मैच खत्म कर दिया.
वीडियो: गुरनूर बरार का मैच में कितने विकेट चटकाए?













