The Lallantop

रोहित की जगह केएल राहुल को इसलिए बनाया गया कप्तान!

चेतन शर्मा ने बताया क्यों राहुल रहे पहली पसंद.

Advertisement
post-main-image
तस्वीर में केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ( फोटो क्रेडिट : AP)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान बनाया गया है. जबकि तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. टेस्ट के बाद भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. टीम इंडिया का ऐलान करते हुए चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने केएल राहुल को कप्तानी सौंपने का अहम कारण बताया है. चेतन शर्मा ने कहा कि हम केएल राहुल को कप्तान के तौर पर तैयार कर रहे हैं. उनके पास कप्तानी का अनुभव है. और सेलेक्शन कमेटी भी चाह रही थी कि रोहित की अनुपस्थिति में उन्हें ही जिम्मेदारी दी जाए. चेतन शर्मा ने कहा,
'बेशक हमलोग केएल राहुल को कप्तान के तौर पर तैयार कर रहे हैं. वह तीनों फॉर्मेट के प्लेयर हैं. और उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है. उन्होंने अपनी लीडरशिप क्वालिटी साबित की है, यही सेलेक्टर्स की सोच भी है. जैसा कि रोहित फिट नहीं हैं. ऐसे में केएल राहुल टीम की अगुवाई करने के लिए बेस्ट हैं. इसलिए हमने उनपर भरोसा भी दिखाया है.'
बता दें कि रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. और फिलहाल रिहैब से गुजर भी रहे हैं. उम्मीद की जा रही थी कि रोहित वनडे सीरीज तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. लेकिन ऐसा न हुआ. रोहित की फिटनेस को लेकर चेतन शर्मा ने कहा,
'रोहित पूरी तरह से फिट नहीं हैं. वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. हम लोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. आगे कुछ अहम सीरीज़ खेली जानी है. इसलिए पांचों सेलेक्टर्स ने रोहित को आराम देने का फैसला किया, ताकि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं. आजकल काफी क्रिकेट खेली जा रही है. कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होना चाहता. सभी खेलना चाहते हैं. यही वजह है कि रोहित को इस सीरीज में खेलने से रोका गया. आगे विश्व कप भी है.’
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल(कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज

Advertisement
Advertisement