भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक गेंदबाज की खूब चर्चा है. नाम है उस्मान तारिक. पाकिस्तानी उन्हें अपना सिक्रेट वेपन बता रही है. महज 4 मैचों के अनुभव वाले उस्मान कोलंबो में कितने कारगर साबित होते हैं, वो तो 15 फरवरी को पता चल ही जाएगा. लेकिन, भारतीय टीम उनकी मौज लेने में कोई कमी नहीं कर रही है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव नेट सेशन के दौरान उस्मान की नकल करते नज़र आए. इस दौरान वह रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा को बॉलिंग करते नज़र आए.
तेरा भाई बनेगा उस्मान तारिक! टीम इंडिया को कप्तान सूर्या ने कराई नेट प्रैक्टिस
T20 World Cup 2026 : 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा Usman Tariq की हो रही है. टीम इंडिया की नेट प्रैक्टिस के दौरान कप्तान Suryakumar Yadav ने की उस्मान की नकल.


सूर्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह उस्मान तारिक के अंदाज में ही पॉज लेते नज़र आ रहे हैं. इस पर बैटर गेंद को ड्राइव करते नज़र आए. हालांकि, भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन बारिश के कारण प्रभावित हो गया. इसके कारण 14 फरवरी को टीम को इंडोर ही प्रैक्टिस करनी पड़ी.
तारिक जब से T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने गए हैं, तब से ही टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए महज 4 T20I मुकाबले खेले हैं. साइड आर्म एक्शन वाले स्पिनर को खेलना आसान नहीं होता है. मुश्किल तब बढ़ जाती है जब वो पॉज लेकर गेंद डालते हैं. इससे बैटर्स को ये जज करने में मुश्किल हो जाती है कि गेंद को वो कब रिलीज करेंगे.
ये भी पढ़ें : भारत-पाक मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा? वेदरमैन ने दी गुड न्यूज
सूर्या ने तारिक को लेकर क्या कहा?तारिक को दो बार उनके बॉलिंग एक्शन के लिए रिपोर्ट किया जा चुका है. दोनों ही बार उन्हें ICC ने क्लीयरेंस दे दिया है. वह हाथ को सीधा करके बॉलिंग नहीं कर सकते हैं. उनकी एल्बो में दो पॉइंटर्स हैं, जिसके कारण वो नॉर्मल स्पिनर की तरह गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं.
वहीं, प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्या से उस्मान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेन इन ब्लू उनकी स्लिंग स्पिन को बेअसर बनाने की क्षमता रखते हैं. भारतीय कप्तान ने कहा,
कभी-कभी एक्जाम में भी आउट ऑफ सिलेबस सवाल आते हैं. हम उस सवाल को नहीं छोड़ सकते. उनको टैकल करने के लिए हमने अपना तरीका अपनाया है. हां, वो थोड़े अलग बॉलर हैं. इसका मतलब ये नहीं कि हम सरेंडर कर देंगे. हम उसी तरह के बॉलर्स और एक्शंस के खिलाफ प्रैक्टिस कर रहे हैं. हम नेट सेशंस में जो कर रहे हैं, हम उसे ही एग्जीक्यूट करने की कोशिश करेंगे.
हालांकि, अच्छी खबर ये है कि अभिषेक शर्मा इस अहम मुकाबले में वापसी के लिए तैयार हैं. नामीबिया के खिलाफ अभिषेक नहीं खेले थे. लेकिन, 14 फरवरी को उन्हें प्रैक्टिस करते देखा गया. उन्होंने पहले स्पिनर्स के खिलाफ आधे घंटे प्रैक्टिस की. फिर पेसर्स के खिलाफ भी खेले. दोनों ही सेशंस में वो काफी सहज नज़र आ रहे थे. इस दौरान वह लंबे-लंबे छक्के भी लगा रहे थे. ऐसे में अगर टीम में उनकी वापसी होती है तो संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक पर कैमरन ग्रीन ने क्यों उठाए सवाल?



















