भारतीय विमेंस टीम के बाद अब मेंस क्रिकेट टीम ने भी एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. 1 अक्टूबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 124 रनों से हराया. अब 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच में भारत का सामना सबसे बड़े राइवल पाकिस्तान से होगा. इस दौरान टीम की जीत के हीरो रहे ईशान किशन (Ishan Kishan).
Asian Games 2026 : भारत vs पाकिस्तान होगा गोल्ड मेडल मैच, ईशान-वैभव के बाद चमके बॉलर्स
Asian Games 2026 : श्रीलंका को हराकर भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अब 3 अक्टूबर को फाइनल में Ind vs Pak होगा. पाकिस्तान ने इससे पहले, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

एकतरफा मुकाबले में भारत की ओर से ईशान ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने भी दमदार बैटिंग की. ओपनिंग करते हुए वैभव ने 38 रनों की दमदार पारी खेली. इसके कारण भारतीय टीम 169 रन बनाने में सफल रही. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 45 रन ही बना सकी. पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को दो झटके दे दिए. इसके बाद, ये सिलसिला जारी रहा. मैच के दौरान भारत की ओर से बुमराह, अक्षर और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके. साथ ही सुंदर को भी एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें : Asian Games : पाकिस्तान ने वॉलीबॉल में भारत को हराया, क्रिकेट के फाइनल में भी पहुंचे
इससे पहले, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए बारिश से प्रभावित मैच में 13 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए थे. पाकिस्तान ने ये टारगेट 4 विकेट के नुकसान पर 11.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस दौरान पाकिस्तान की ओर से अब्दुल समद ने तेजतर्रार 30 रन बनाए. वहीं, बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर सबसे महंगे रहे. उन्होंने महज 2 ओवर में 41 रन लुटा दिए. अब ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में बांग्लादेश का सामना श्रीलंका से होगा.
वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार









