The Lallantop

आकिब नबी का ODI डेब्यू! हार्दिक का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहा टीम मैनेजमेंट?

Ind vs WI : टीम इंडिया के ख‍िलाफ गुवाहाटी में हो रहे दूसरे ODI में Auqib Nabi इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं. Nitish Kumar Reddy की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया है. क्या उन्हें Hardik Pandya के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है?

Advertisement
post-main-image
आकिब नबी वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ गुवाहाटी में ODI क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में इंटरनेशनल डेब्यू किया और उन्हें टीम इंडिया के प्लेइंग XI में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किया गया।
  • हार्दिक पंड्या की चोट के कारण टीम इंडिया ऑलराउंडर की कमी से जूझ रही है, जिससे नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन में सुधार न होने पर आकिब को मौका मिला।
  • आकिब को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका चयन आगामी न्यूजीलैंड दौरे और संभावित वर्ल्ड कप की टीम में भी जारी रह सकता है।

आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ गुवाहाटी में जारी दूसरे ODI में इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्हें टीम इंडिया के प्लेइंग XI में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किया गया है. इससे पहले, टेस्ट स्क्वॉड में उन्हें श्रीलंका के ख‍ि‍लाफ सीरीज में चुना गया था. लेकिन, तब उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला था.

Advertisement

पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 60 विकेट लेकर चर्चा में आए जम्मू कश्मीर के इस ऑलराउंडर को केएल राहुल ने ODI कैप सौंपी. आकिब टीम इंडिया के लिए ODI क्रिकेट खेलने वाले 265वें क्रिकेटर हैं. वहीं, इस सीरीज में वो दूसरे डेब्यूटांट हैं. इससे पहले, नमन धीर को भी डेब्यू का मौका इसी सीरीज में मिला है.

आकिब को क्यों कराया गया डेब्यू?

हालांकि, आकिब की टीम में एंट्री काफी कुछ बयां कर रही हैं. टीम इंडिया के रेगुलर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले 4 महीने से चोटिल हैं. इसके कारण वो टीम में वापसी नहीं कर पा रहे हैं. इस दौरान नीतीश कुमार रेड्डी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लगातार मौके दिए जा रहे हैं. लेकिन, अब तक बॉलिंग में वो कुछ खास असर डालते नज़र नहीं आए हैं.

Advertisement

अफगानिस्तान के ख‍िलाफ उन्हें सफलता मिली थी. लेकिन, वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ पहले ODI में वो खास असर नहीं डाल सके. ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि आकिब को डेब्यू कैप सौंपने के पीछे कहीं टीम मैनेजमेंट की मंशा उन्हें हार्दिक के विकल्प के तौर पर तैयार करने की तो नहीं है?

IPL का डेब्यू सीजन नहीं रहा था अच्छा

30 सितंबर को टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उनके डेब्यू की खबर दी. गिल ने बताया कि नीतीश की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया है. आकिब रेड बॉल क्रिकेट में तो घरेलू टूर्नामेंट में काफी असर डाल चुके हैं. लेकिन, वाइट बॉल क्रिकेट में अब तक वो कुछ खास इंप्रेस नहीं कर सके हैं. IPL डेब्यू सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा. 5 मुकाबलों में वो एक भी विकेट नहीं चटका सके.  

बतौर ऑलराउंडर उनका बल्ले से भी आंकड़ा बहुत खास नहीं है. लिस्ट ए क्रिकेट में उनका औसत 27.23 का है. इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी भी लगाई है. 36 मुकाबलों में उन्होंने कुल 572 रन बनाए हैं. वहीं, हार्दिक बतौर ऑलराउंडर लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं. उन्हें रिप्लेस करना किसी के लिए भी मुश्किल है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : अजीत आगरकर के बाद कौन हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर?

हार्दिक अब भी फर्स्ट चॉइस

टीम मैनेजमेंट यही चाहता है कि हार्दिक बतौर ऑलराउंडर ODI वर्ल्ड कप में खेलें. लेकिन, उनकी लगातार इंजरी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. कोच गंभीर ने हाल ही में कहा था कि वो चाहते हैं कि हार्दिक और नीतीश एक साथ टीम में खेलें. क्योंकि साउथ अफ्रीका में स्पिनर्स को ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे.

वहां टीम इंडिया को 4 पेसर्स के साथ खेलना होगा. नीतीश की बॉलिंग टीम के लिए कंसर्न है. ऐसे में आकिब को भी टीम मैनेजमेंट पिक्चर में रखना चाहता है. शायद इसी मंशा से उन्हें वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ डेब्यू कैप सौंपी गई है. इसके बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का भी दौरा करना है. वहां भी आकिब टीम का हिस्सा जरूर होंगे. क्योंकि हार्दिक इस सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं. माने आगामी वर्ल्ड कप में आकिब भी मैनेजमेंट की प्लानिंग का हिस्सा जरूर होंगे. लेकिन, वो इस प्लान में कितने असरदार होंगे? ये तो आने-वाले समय में ही पता चलेगा.

वीडियो: पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने का विराट कोहली से क्या कनेक्शन?

Advertisement