The Lallantop

भंसाली ने एक झटके में 'लव एंड वॉर' का 85 परसेंट बजट वसूल लिया!

रणबीर कपूर की इस फिल्म को 'जवान' और RRR वाले डिस्ट्रीब्यूटर थिएटर्स में लाएंगे.

Advertisement
post-main-image
'लव एंड वॉर' को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स PEN मरुधर ने 300 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं, जिससे फिल्म का 85% प्रोडक्शन बजट कवर हो गया है।
  • फिल्म 'लव एंड वॉर' को बनाने में करीब ढाई साल लगे हैं और इसमें भंसाली और रणबीर कपूर 19 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं, इसलिए बड़ी कंपनियों ने इसके थिएट्रिकल राइट्स पर बोली लगाई।
  • 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी और PEN मरुधर इसे भारत के अलावा ओवरसीज मार्केट में भी वितरित करेगा, जिससे कंपनी को बजट रिकवर करने के साथ मुनाफा भी होने की संभावना है।

Sanjay Leela Bhansali की Love and War को बनने में लगभग ढाई साल का समय लगा है. इतना समय किसी मूवी की बनी-बनाई हाइप को खत्म करने के लिए काफी है. मगर इस केस में ऐसा नहीं हुआ. यही कारण है कि फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स खरीदने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स की लाइन लग गई. उनमें से PEN Marudhar ने सबसे बड़ी बोली लगाकर इस डील को अपने नाम किया है. खास बात ये है कि भंसाली ने अकेले इस डील से ही 'लव एंड वॉर' का 85 परसेंट बजट वसूल लिया.

Advertisement

'लव एंड वॉर' बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी एक वजह ये है कि फिल्म में भंसाली और रणबीर कपूर करीब 19 साल बाद साथ काम कर रहे. भंसाली के डायरेक्शन में बनी 'सांवरिया' से ही रणबीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. 'लव एंड वॉर' में उनके अलावा आलिया भट्ट और विकी कौशल हैं. जाहिर है कि ये लाइनअप किसी भी मूवी की हाइप बढ़ा सकती है और 'लव एंड वॉर' के केस में भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ.

धर्मा प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज़, AA फिल्म्स और PEN मरुधर जैसी बड़ी कंपनियों ने इस पर बोली लगाई. मगर अंत में ये मूवी PEN मरुधर के झोले में ही गिरी. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स 300 करोड़ रुपए में बिके हैं. ये एक ग्लोबल डील है. यानी PEN मरुधर वाले इस मूवी को भारत के अलावा ओवरसीज़ मार्केट में भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगे. वो इससे पहले RRR, 'विक्रम', 'जवान' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को थिएटर्स तक ला चुके हैं. आने वाले दिनों में ये कंपनी 'तुम्बाड 2' और शाहरुख खान की 'किंग' को भी डिस्ट्रीब्यूट करेगी.

Advertisement

रिपोर्ट की मानें तो PEN मरुधर को पूरा भरोसा है कि वो न सिर्फ अपना बजट रिकवर करेगी, बल्कि तगड़ा मुनाफ़ा भी कमाएगी. यही कारण है कि उन्होंने इस मूवी के लिए 300 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. वैसे, 'लव एंड वॉर' का प्रोडक्शन बजट 350 करोड़ का है. ऐसे में भंसाली ने केवल इस डील से ही मूवी की 85 फीसदी लागत को रिकवर कर लिया. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल के अलावा रज़ा मुराद और सुप्रिया पाठक जैसे वेटरन एक्टर भी काम कर रहे हैं. 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: रणबीर, अजय और यश की बड़ी फिल्मों का क्लैश, जानिये कौन रहेगा आगे?

Advertisement
Advertisement