4 मैच, 4 प्लेयर ऑफ द मैच. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ 17 रन से जीत के साथ खत्म किया. टीम ने भले ही अब तक एक भी मैच में ऑलराउंड डोमिनेशन नहीं दिखाया है. लेकिन, सबसे अच्छी बात ये रही है कि हर मैच में एक अलग मैच विनर बनकर उभरा है.
शिवम 'द साइलेंट परफॉर्मर'! पंड्या जितनी क्यों नहीं होती दुबे की बात?
नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में Shivam Dube ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. साथ ही उन्होंने दो विकेट भी चटकाए. टीम इंडिया ने ये मुकाबला 17 रनों से जीता.
.webp?width=360)

अमेरिका के खिलाफ खुद सूर्या ने ये दायित्व उठाया. नामीबिया के खिलाफ हार्दिक चमके. पाकिस्तान को ईशान किशन ने अपना जलवा दिखाया. यहां नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला. पहले उन्होंने बल्ले से 66 रनों की शानदार पारी खेली, फिर गेंद से दो विकेट भी चटकाया.
दुबे का दमदार प्रदर्शनकप्तान सूर्या ने मैच से पहले कहा था कि वो चाहते हैं कि इस मुकाबले में एक नया मैच विनर निकले. दुबे ने उनकी ये मुराद भी पूरी करा दी. हालांकि, एक बड़ा सवाल ये भी है कि शिवम दुबे इस वर्ल्ड कप में कई कैमियो पारियां खेल चुके हैं. लेकिन, इसके बावजूद उनकी इतनी बात क्यों नहीं होती?
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान जीता पर कप्तान सलमान आगा नाराज, बाबर का रिएक्शन देखने लायक है
18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ दुबे ने कप्तान सूर्या को वो सब दिया, जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे. पहले 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई. फिर बास दी लीडे का अहम विकेट चटकाकर भारत की जीत को आसान बनाया. दुबे ने 31 गेंदों की पारी के दौरान 4 चौके और 6 छक्के लगाए. लेकिन, उनकी ये पारी उनके आंकड़े से कहीं बेहतर है.
शिवम का होगा रोल अहमशिवम जिस वक्त बैटिंग करने उतरे, टीम इंडिया को एक स्पेशल इनिंग की जरूरत थी. दुबे ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. इस मुकाबले से पहले सूर्या ने शिवम से बॉलिंग नहीं कराई थी. लेकिन, इस मुकाबले में वो टेस्ट भी हो गया.
अब सुपर-8 चरण में टीम इंडिया एक्स ग्रुप में है. यहां उनका सामना 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से, 26 फरवरी को जिंबाब्वे से और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होना है. गत चैंपियन टीम को अगर इतिहास दोहराना है तो इसमें ऑलराउंडर हार्दिक की तरह शिवम का भी रोल अहम होगा.
वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


