The Lallantop

बेथल करना चाहते थे मुंबई में दर्शकों को साइलेंट, वानखेड़े के माहौल पर क्या बताया?

T20 World Cup 2026 : इंग्लैंड के नंबर 4 बैटर Jacob Bethell ने IndvsEng सेमीफाइनल में जबरदस्त पारी खेली थी. ICC ने उनका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि मुकाबले में उनका इरादा क्या था?

Advertisement
post-main-image
जैकब बेथल ने टीम इंडिया के ख‍िलाफ खेली थी 105 रनों की पारी. (फोटो-PTI)

इंग्ल‍िश बैटर जैकब बेथल (Jacob Bethell) ने लगभग 250 रन चेज कर दिए थे. मुंबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय फैंस की सांसें बेथल ने अंतिम ओवर तक बढ़ाकर रखी थीं. नंबर 4 पर बैटिंग करने आए जैकब बेथल ने टीम इंडिया के ख‍िलाफ T20I में अपनी पहली सेंचुरी लगाई. वो भी एक नॉकआउट मुकाबले में. खासकर तब जब टीम 250 से ज्यादा का टारगेट चेज कर रही थी और दो अहम विकेट शुरुआत में ही गंवा चुकी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

महज 48 गेंदों में आई उनकी 105 रनों की पारी ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी थी. लेकिन, भला हो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का, जिन्होंने अंत में शानदार बॉलिंग कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चि‍त की. हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया ये मुकाबला महज 7 रन से जीत पाई. बेथल खुद अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए. इसके बाद यही लगा कि वो सिर्फ इसी तरीके से आउट हो सकते थे.

बेेथल ने पारी को लेकर क्या कहा?

आईसीसी ने अब बेथल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ये बता रहे हैं कि उन्होंने मुंबई की क्राउड को शांत करने का मन बना लिया था. हालांकि, वो काफी निराश भी थे कि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. उन्होंने कहा,

Advertisement

"सेमीफाइनल में जबरदस्त दर्शक जुटे थे. हमें पता था कि यहां खूब शोर होने वाला है. यहां जो हाइप बनता है मैंने देखा है घर पर टीम इंडिया को कितना सपोर्ट मिलता है. वानखेड़े यहां का बहुत फेमस ग्राउंड है. माहौल जबरदस्त था. इंडियन दर्शकों को यहां थोड़ा और साइलेंट कराना शानदार होता. उनके सामने ऐसा प्रदर्शन करना सच में शानदार अनुभव था. ये एक ऐसी मेमोरी बन गई, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा."

हैरी ब्रूक का विकेट गिरने के बाद बेथल 5वें ओवर में ही क्रीज पर आ गए थे. तब इंग्लैंड का स्कोर महज 38 रन पर दो विकेट था. उन्होंने यहां से इंग्लैंड को 225 के स्कोर तक पहुंचाया, जब डबल लेने की कोश‍िश में वो आख‍िरी ओवर की पहली बॉल पर रन आउट हो गए.  

Advertisement

ये भी पढ़ें : '5 छक्के तो नहीं खाता', 20वें ओवर को लेकर क्या बता गए अक्षर?

बेथल को नहीं मिला किसी का साथ

इससे पहले, उन्होंने विल जैक्स के साथ महज 39 गेंदों में 77 रनों की पार्टनरश‍िप कर मैच में जान फूंक दी थी. उन्होंने सैम कर्रन के साथ भी 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की थी. हालांकि, उन्हें किसी और प्लेयर का साथ नहीं मिला और 18वें और 19वें ओवर में बुमराह और हार्दिक ने इतनी कसी हुई बॉलिंग की कि इन फॉर्म बेथल भी इन पर 6 और 9 रन ही बटोर सके. 

हार्दिक ने कर्रन का विकेट भी निकाला. अंतिम ओवर में जब टीम इंडिया की जीत सुनिश्च‍ित हो गई तब अंतिम 3 गेंदों पर जोफ्रा आर्चर ने छक्के लगाए पर इसके बावजूद टीम 7 रन से मुकाबला हार गई.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement