T20 World Cup 2026 में कनाडा और न्यूजीलैंड (Canada vs New Zealand) के बीच हुए मैच में फिक्सिंग के बड़े आरोप लगे हैं. ICC की एक टीम मैच फिक्सिंग के दावों की जांच में लगी है. इस मामले में अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है.
बिश्नोई गैंग ने T20 वर्ल्ड कप मैच में फिक्सिंग कराई? कनाडा के कप्तान जांच के घेरे में
T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप स्टेज मैच के दौरान मैच फिक्सिंग के दावों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका सामने आई है. ICC की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) इस मामले में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा के रोल की जांच कर रही है.


CBC की रिपोर्ट के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप स्टेज मैच के दौरान फिक्सिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका सामने आई है. ICC की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) इस मामले में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा के रोल की जांच कर रही है.
दिलप्रीत बाजवा को कनाडा क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि टीम के प्लेयर्स पर उन्हें सपोर्ट करने का दबाव डाला गया था. इस दौरान कुछ खिलाड़ियों को साफ तौर पर वॉर्निंग दी गई थी कि, अगर उन्होंने कुछ खास प्लेयर्स को सपोर्ट नहीं किया तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.
नोआह नाम के शख्स (बदला हुआ नाम) के हवाले से CBC ने बताया,
3 हफ्ते पहले बने थे कप्तानबिश्नोई गैंग ने सीधे-सीधे उससे कहा, तुम्हें इन लोगों का ध्यान रखना होगा. इन्हें टीम से निकाला नहीं जाना चाहिए. अगर ऐसा होता है, तो तुम मुश्किल में पड़ जाओगे. यह मेरे लिए बहुत डरावना पल था.
CBC की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से दिलप्रीत बाजवा के संबंध हो सकते हैं. T20 World Cup 2026 शुरू होने से तीन हफ्ते पहले दिलप्रीत बाजवा को कनाडा क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था. जिसके चलते क्रिकेट कनाडा की काफी आलोचना हुई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, बिश्नोई गैंग ने धमिकियों के जरिए यह सुनिश्चित किया कि बाजवा टीम में बने रहें और कप्तान भी बनें. बाद में, बोर्ड ने बाजवा को टीम का कप्तान बना दिया. क्रिकेट कनाडा के इस फैसल ने प्लेयर्स और हेड कोच को हैरान कर दिया था.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में गिल-बुमराह को रेस्ट, नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
वर्ल्ड कप मैच में क्या हुआ?T20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 फरवरी को चेन्नई में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 173 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड ने 174 रनों का टारगेट 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. टीम यह मैच जीतने के बाद सुपर-8 में भी पहुंच गई थी.
डॉक्यूमेंट्री में खुलासादरअसल, कुछ दिन पहले कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर ‘करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट’ नाम की डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई. 43 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडा के ‘द फिफ्थ एस्टेट’ ने बनाया था. रिपोर्ट के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट्री में कनाडा क्रिकेट के अंदर भ्रष्टाचार, खराब मैनेजमेंट और अनियमितताओं के बारे में बात की गई थी.
शक के घेरे में मैच का पांचवां ओवरडॉक्यूमेंट्री में T20 वर्ल्ड कप में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच की बात की गई है. दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की पारी का 5वां ओवर शक के घेरे में हैं.
ये ओवर कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा करने आए थे. इस वक्त कीवी टीम का स्कोर 2 विकेट पर 35 रन था. इससे पहले, कनाडा ने पेसर जसकरण सिंह और डिलन हेलिगर से शुरुआत की थी. जसकरण ने अपने ओवर में 15 और हेलिगर ने 14 रन दिए. इसके बाद, तीसरे ओवर में शाद बिन जफर को लाया गया, जिन्होंने विकेट मेडन ओवर डाला. चौथे ओवर में हेलिगर आए, उन्होंने भी एक विकेट लिया.
पांचवें ओवर में कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने नो बॉल से शुरुआत की. फिर लेग साइड पर वाइड डाली. बाजवा ने इस ओवर में 15 रन दिए. वो पार्ट टाइम स्पिनर हैं. उनके इसी ओवर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. बाजवा के इस ओवर को संदिग्ध माना जा रहा है. इसी ओवर में मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं.
इसके अलावा, एंटी करप्शन यूनिट एक लीक हुए ऑडियो की भी जांच कर रही है. इस वीडियो में तत्कालीन कनाडा के कोच खुर्रम चौहान यह दावा करते हैं कि क्रिकेट कनाडा के कुछ सीनियर मेंबर्स ने उन पर नेशनल टीम में कुछ प्लेयर्स को चुनने का दबाव डाला था. यह वीडियो 2025 में लीक हुआ था.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?




















