The Lallantop

कुंबले की टिप्स, केपी की रिक्वेस्ट ने बना दिया बेन स्टोक्स का काम

अनिल कुंबले. लेजेंडरी स्पिनर. स्पिन बोलिंग के मामले में इनकी बात पूरी दुनिया सुनती है. बेन स्टोक्स ने भी सुनी और सुनते ही इंग्लैंड को बड़ा विकेट मिल गया. जी हां, ऐसा सच में हुआ है.

Advertisement
post-main-image
कुंबले, रूट और स्टोक्स की तस्वीरें पुरानी हैं, लेकिन ख़बर एकदम ताजा है (फ़ाइल फ़ोटो)

अनिल कुंबले. लेजेंडरी स्पिनर. स्पिन बोलिंग के मामले में इनकी बात पूरी दुनिया सुनती है. बेन स्टोक्स ने भी सुनी और सुनते ही इंग्लैंड को बड़ा विकेट मिल गया. जी हां, ऐसा सच में हुआ है. कुंबले ने क्या कहा, वो भी बताएंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि हुआ क्या. इंडिया वर्सेज़ इंग्लैंड पहले टेस्ट का दूसरा दिन.

Advertisement

पहले दिन धमाका करने वाले यशस्वी जायसवाल के साथ क्रीज़ पर थे शुभमन गिल. जायसवाल ने टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के सारे बोलर्स को धुना था. और इसीलिए दूसरे दिन का पहला ओवर उस बोलर को मिला, जिसने पहले दिन एक भी ओवर नहीं डाला था. नाम जो रूट. ऑफ़ स्पिनर रूट ने दिन की शुरुआत की. पहली गेंद पर कोई रन नहीं. दूसरी गेंद पर जायसवाल ने अपने ही अंदाज में चौका जड़ा.

अगली गेंद फिर से डॉट. और चौथी गेंद पर वही हुआ, जो कुंबले ने पहले दिन कहा था. जायसवाल ने रूट के सर के ऊपर से खेलना चाहा. लेकिन गेंद और बल्ले का सही संपर्क ना हुआ और रूट ने सर के ऊपर से गुजरती गेंद थाम ली. जायसवाल 74 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए. और इसके साथ ही सच हो गई कुंबले की बात. क्या थी वो बात. बताते हैं. स्पोर्ट्स 18 से बात करते हुए कुंबले ने कहा था,

Advertisement

'मैं सोचता हूं कि इंग्लैंड ने जो रूट का इस्तेमाल ना करके एक ट्रिक मिस कर दी. यशस्वी जायसवाल बैटिंग कर रहे थे, वो लेफ़्ट हैंडर हैं, और हमने देखा है कि अश्विन लेफ़्ट हैंडर्स को परेशान करते हैं. इसलिए शायद इंग्लैंड ने एक ट्रिक मिस कर दी.'

यह भी पढ़ें: सरफ़राज़ के बाद उनके भाई का भी कमाल, आंकड़े देख तारीफ़ किए बिना रह नहीं पाएंगे!

कुंबले के साथ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी रूट की वकालत की थी. 26 जनवरी की सुबह-सुबह केपी ने ट्वीट किया था,

Advertisement

‘क्या जो रूट दिन का पहला ओवर फेंक सकते हैं, प्लीज़. वह गेंद को घुमाएंगे.’

बता दें कि रूट इंग्लैंड के पिछले भारत टूर में खूब सफल रहे थे. बैटिंग के साथ उन्होंने बोलिंग में भी कमाल किया था. अहमदाबाद में हुए तीसरे टेस्ट में तो उन्होंने एक ही पारी में पांच विकेट भी ले डाले थे. सिर्फ़ 6.2 ओवर्स में रूट ने आठ रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि इसके बाद भी इंग्लैंड की टीम टेस्ट बचा नहीं पाई थी. भारत ने इस टेस्ट को दस विकेट से जीता था.

वीडियो: सरफ़राज़ के बाद उनके भाई का भी कमाल, आंकड़े देख तारीफ़ किए बिना रह नहीं पाएंगे!

Advertisement