The Lallantop

पहले पाकिस्तान, अब ऑस्ट्रेलिया...60 साल बाद भारत को ये करना ही पड़ा!

1960-61 के बाद भारतीय क्रिकेट में फिर वो दिन आ गया.

Advertisement
post-main-image
ब्रिस्बेन टेस्ट में भारतीय टीम. फोटो: AP
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ खेली जा रही है. तीन महीने लंबा दौरा अब अपने आखिरी पढ़ाव में है. लेकिन इस दौरे पर भारत ने एक-एक कर इतने खिलाड़ियों को चोट की वजह से खोया कि आखिरी टेस्ट में भारत के लिए बहुत से नए खिलाड़ी टीम में शामिल हो गए.
ब्रिस्बेन में सीरीज़ के आखिरी टेस्ट में भारत चार बदलावों के साथ खेल रहा है. हनुमा विहारी, रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से सीरीज़ के आखिरी मैच में मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर को मौका मिला है.
टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर भारत के लिए ब्रिस्बेन में अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. 60 साल बाद 20 खिलाड़ियों का इस्तेमाल: लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ इस मैच में ही भारत बदलाव के साथ या नए खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर रहा है. इस पूरी सीरीज़ में भारतीय टीम ने कुल मिलाकर 20 खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर लिया है. जो कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पूरे 60 साल बाद हुआ है. इतने खिलाड़ियों का इस्तेमाल टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 1960-61 में पाकिस्तान टीम के खिलाफ किया था.
पांच मैचों की 1960 में खेली उस सीरीज़ में टीम इंडिया ने 25 खिलाड़ियों को शामिल किया था. जिसमें से 20 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था. उस सीरीज़ में भारतीय टीम के मुकाबले पाकिस्तान ने 17 खिलाड़ियों के साथ भारत का दौरा किया था.
नारी कॉन्ट्रेक्टर की कप्तानी वाली पांच मैचों की वो टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ पर खत्म हुई थी.
Paine Team India
टिम पेन के विकेट का जश्न मनाती टीम इंडिया. फोटो: AP

अब भारतीय टीम अजिंक्य रहाणे के साथ सीरीज़ खेल रही है. लेकिन चोट से परेशान टीम ने इस सीरीज़ में 20 खिलाड़ियों का इस्तेमाल आखिरी मैच तक कर लिया है.
ब्रिस्बेन में खेले जा रहे सीरीज़ के आखिरी टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच विकेट खोकर 274 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने पहले दिन शानदार शतक बनाया. जबकि भारत के लिए टी नटराजन ने दो, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट चटकाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement