The Lallantop

वीडियो : वेड को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे शुभमन गिल लेकिन जड्डू नहीं माने

कैच के चक्कर में भिड़े गिल और जडेजा.

Advertisement
post-main-image
Matthew Wade का कैच लपकने के चक्कर में भिड़ गए Shubman Gill और Ravindra Jadeja (एपी फोटो)
बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला सेशन भारत के नाम रहा. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियन कैप्टन टिम पेन ने पहले बैटिंग का फैसला किया. इंडियन कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने भी टॉस के बाद कहा था. कि वह भी पहले बैटिंग करना पसंद करते. ऐसे में लगा कि पिच बल्लेबाजी के लिए मजेदार होगी. लेकिन रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में भारतीय बोलर्स ने इसे उलट दिया. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. पांचवें ओवर में ही जो बर्न्स जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए. बर्न्स की खराब फॉर्म जारी रही. वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलिया अभी इस झटके से उबरा भी नहीं था कि मैथ्यू वेड भी आउट हो गए. अश्विन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए वेड बॉल सही से कनेक्ट नहीं कर पाए. रविंद्र जडेजा ने कैच लपक उनकी पारी का अंत किया. हालांकि यह कैच इतना आसान नहीं था.

# भिड़े गिल-जडेजा

अश्विन को देखते ही वेड ललचा गए. 13वें ओवर की चौथी बॉल पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर वह क्रीज़ से निकले. वेड शायद अश्विन पर प्रेशर बनाने के चक्कर में थे. लेकिन अश्विन को यहां टर्न मिला और बॉल डिप भी हुई. आगे निकले वेड ने बल्ला चलाया. बॉल ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया. बॉल हवा में देख शुभमन गिल मिडविकेट से और जडेजा मिड-ऑन से बॉल की ओर भागे. इन दोनों को ऐसे भागते देख अश्विन थोड़े से डरे. उनका डर जायज भी था. गिल ने जडेजा की कॉल नहीं सुनी. अंत तक वह बॉल के पीछे भागते रहे. बॉल के क़रीब पहुंचते-पहुंचते दोनों ही प्लेयर आपस में भिड़ गए. लेकिन टीम इंडिया के बेस्ट फील्डर जडेजा पर इसका कुछ खास फ़र्क नहीं पड़ा. उन्होंने अपना बैलेंस बरकरार रखते हुए बेहतरीन कैच लपका. मैथ्यू वेड वापस हो लिए. वेड ने 30 रन बनाए. अश्विन ने अपने अगले ही ओवर में स्टीव स्मिथ को भी आउट कर दिया. स्मिथ खाता भी नहीं खोल पाए. लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 65 रन बना लिए थे.

Advertisement
Advertisement