The Lallantop

PCB से जुड़ी पाकिस्तनी कंपनी दुनियाभर में दिखाएगी भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज!

पाकिस्तान सुपर लीग (PCL) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से जुड़ी एक कंपनी टीम इंडिया के मैच को दुनियाभर में ब्रॉडकास्ट करेगी. अफगान‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली T20I सीरीज के लिए ग्लोबल मीडिया राइट्स सिंडिकेशन का अध‍िकार पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप को दिया है.

Advertisement
post-main-image
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज खेली जानी है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तानी कंपनी ट्रांसग्रुप पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बाद अब भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज के कमर्शियल और ब्रॉडकास्ट राइट्स दुनियाभर में संभालने वाली है, जो नई दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक होगी।
  • अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने होम मैच के लिए विदेशी venues का उपयोग करते हुए भारत-अफगानिस्तान सीरीज के मीडिया राइट्स पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप को दिये क्योंकि वे अपने देश में मैच नहीं कर पा रहे हैं।
  • इस ब्रॉडकास्ट पार्टनरशिप का मतलब है कि ट्रांसग्रुप के माध्यम से यह सीरीज वैश्विक स्तर पर देखी जाएगी, तथा FanCode भारतीय क्षेत्र के लिए आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म रहेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से जुड़ी एक पाकिस्तानी कंपनी ट्रांसग्रुप अब दुनियाभर में टीम इंडिया के मैच ब्रॉडकास्ट करेगी. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को ब्रॉडकास्ट करने वाली ये कंपनी, अब भारत-अफगानिस्तान सीरीज को दुनियाभर में ब्रॉडकास्ट करेगी.

Advertisement

दरअसल, टीम इंडिया को 13 से 17 सितंबर के बीच अफगानिस्तान के ख‍िलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. ये मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं. लेकिन, इसकी मेजबानी BCCI नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) कर रहा है.

हैरानी की बात ये है कि ACB ने इस T20I सीरीज के कम‍र्शि‍यल और TV प्रोडक्शन राइट्स पाकिस्तान की एक कंपनी ट्रांसग्रुप को दे दिए हैं. ये कंपनी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ी हुई है.

Advertisement
ACB ने पहले ही दी थी जानकारी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान ने 12 अगस्त को इस सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया था. इस दौरान ACB ने अपने बयान में कमर्शियल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर का भी जि‍क्र किया था. उन्होंने कहा था,

वानी (Vany) ACB के लंबे समय से चले आ रहे क्लोदिंग पार्टनर के तौर पर बनी रहेगी. TG (ट्रांसग्रुप) ACB के ग्लोबल मीडिया राइट्स सिंडिकेशन पार्टनर के तौर पर काम करेगी. TPT360 मीडिया प्रोडक्शन पार्टनर होगी. और फैनकोड (FanCode) भारतीय क्षेत्र में सीरीज के लिए ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर होगी.

आगामी सीरीज अफगानिस्तान के लिए काफी अहम है. ये ACB की तरफ से आयोजित दोनों देशों के बीच पहला बाइलेटरल इवेंट होगा. सीरीज के तीनों मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे. दरअसल, अफगानिस्तान अपने होम मैचेज के लिए विदेशी वेन्यू का ही इस्तेमाल करता है. पिछले कुछ सालों से वो अपने देश में मैच नहीं होस्ट कर रहे हैं. उनके अध‍िकतर मैच भारत और UAE में ही होते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : भारतीय स्पिनर्स ने तोड़े नो बॉल के रिकॉर्ड, सुधार के लिए कोच ने क्या तरीका निकाला?

अंतिम बार जनवरी 2024 में भ‍ि‍ड़ी थीं T20I टीमें

सीरीज की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच पहला पहला T20I 13 सितंबर को खेला जाएगा. उसके बाद दूसरा 15 सितंबर को और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा. इसी साल जून में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के खि‍लाफ मल्टी फॉर्मेट असाइनमेंट के लिए भारत का दौरा किया था. इसमें एक टेस्ट मैच और 3 मैचों की ODI सीरीज शामिल थी. भारत ने दोनों सीरीज जीत ली थी.

वहीं, बाइलेटरल T20I में दोनों टीमें आखिरी बार जनवरी 2024 में T20I आमने-सामने हुई थीं. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. हालांकि, सीरीज का आख‍िरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. दोनों टीमों ने इस मुकाबले में 212 रन बनाए थे. मैच सुपर ओवर में गया तो पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया. हालांकि, भारत ने दूसरे सुपर ओवर में मुकाबला जीत लिया था.

वीडियो: Galle Test जीत से Team India को क्या फायदा, WTC Final के लिए अब क्या करना होगा?

Advertisement