The Lallantop

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में गिल-बुमराह को रेस्ट, नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में BCCI सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट देने के मूड में है. लेकिन, किन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा अभी तय नहीं है. सीनियर प्लयेर्स को रेस्ट देना IPL 2026 के प्ले ऑफ और फाइनल पर डिपेंड है. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से टेस्ट मैच खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सीनियर प्लेयर्स को मिल सकता है रेस्ट (सांकेतिक फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम 31 मई को IPL 2026 के फाइनल के बाद 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसमें कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है।
  • IPL फाइनल के तुरंत बाद टेस्ट सीरीज की व्यस्तता और वर्चुअल टेस्ट चैंपियनशिप में अहम मुकाबले होने के कारण BCCI और मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।
  • अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC के महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेलने हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को मौका देने और सीनियर खिलाड़ियों की सेहत पर ध्यान देने की योजना बना रहा है।

IPL 2026 के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) का शेड्यूल काफी बिजी है. मौजूदा सीजन का फाइनल 31 मई को होगा. इसके कुछ ही दिन बाद, टीम इंडिया को अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है. फाइनल के 6 दिन बाद से ही अफगानिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी. 6 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज में कई प्लेयर्स को रेस्ट दिया जा सकता है. व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड और मैनेजमेंट प्लेयर्स का वर्कलोड मॉनिटर करेगा. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है.

Advertisement
इन प्लेयर्स को मिल सकता है रेस्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को मुताबिक, BCCI और टीम मैनेजमेंट सीनियर प्लेयर्स के वर्कलोड पर नजर रख रही है. सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर रखा जा सकता है. हालांकि, इस पर फाइनल कॉल मैनेजमेंट को लेना है. भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है. इस मैच से टीमों को पॉइंट्स नहीं मिलेंगे. WTC की अहमियत को देखते हुए BCCI सीनियर प्लेयर्स के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. इस सीरीज में बोर्ड कप्तान शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के अलावा उन प्लेयर्स को भी रेस्ट दे सकता है, जो टेस्ट और वनडे दोनों खेलते हैं.

किसे मिलेगा रेस्ट तय नहीं

हालांकि, सीनियर प्लेयर्स को आराम देने का फैसला पूरी तरह से IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के रिजल्ट पर डिपेंड करेगा. अगर जसप्रीत बुमराह की टीम मुंबई इंडियंस और शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस फाइनल में नहीं पहुंची, तो उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए हरी झंडी मिल सकती है. अगर दोनों टीमें प्लेऑफ और फाइनल तक पहुंचती हैं, तो सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट मिलने के चांस कम हैं. फिलहाल, इस मामले पर विचार चल रहा है. आखिरी फैसला मैनेजमेंट को लेना है.

Advertisement
WTC और वनडे को प्रायोरिटी

टीम मैनेजमेंट के लिए फिलहाल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच और वनडे मुकाबले प्रायोरिटी पर हैं. मौजूदा समय में WTC का चौथा चक्र चल रहा है. वहीं, अगले साल अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर का वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा. इसलिए टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी टेस्ट सीरीज और वनडे प्राथमिकता है. अफगानिस्तान टेस्ट के बाद, भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेलनी है. ये दोनों सीरीज WTC का हिस्सा हैं.

BCCI सोर्स के मुताबिक,

अभी वनडे और WTC प्राथमिकता में है. हम चाहते हैं कि हमारे बेस्ट प्लेयर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चार टेस्ट मैचों के लिए फिट और फ्रेश रहें. इसके बाद, कई वनडे होने हैं. ऐसे में बुमराह जैसे बॉलर को कम इम्पोर्टेंस वाले टेस्ट में खिलाकर रिस्क क्यों लेना?

Advertisement
इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अगर कुछ सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया जाएगा, तो कुछ नए खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिलेगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस टेस्ट मैच में सेलेक्टर्स, गुरनूर ब्रार, मानव सुथार, हर्ष दुबे, आकिब नबी और देवदत्त पडिक्कल को मौका दे सकते हैं. इन सभी प्लेयर्स ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement