उत्तर प्रदेश के मथुरा में जुगल किशोर ज्वेलर्स शॉप में चोरी हो गई. रविवार, 13 सितंबर को गैस कटर से ग्रिल काटकर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ. करीब 7-8 घंटे अंदर रहा और 12 करोड़ रुपये का गोल्ड लेकर फरार हो गया. दुकान मालिक ने कोसीकलां पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. कई टीमों का गठन किया गया. जांच में पता लगा कि चोरी को अंजाम देने वाला दुकान का ही पूर्व कर्मचारी पप्पू सोनी है.
ग्रिल काटकर ज्वेलर शॉप से 12 करोड़ का सोना चुराया, भाई-बहन और मां समेत चोर गिरफ्तार
Mathura Jewellery Shop Theft: मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में जुगल किशोर ज्वेलर्स शॉप में 13 सितंबर को 12 करोड़ रुपये के सोने की चोरी हुई थी. पुलिस ने इस मामले में दुकान के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने 15 सितंबर को पप्पू ( 27 वर्षीय), उसके भाई मोहन, बहन और मां को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि इन तीनों ने कोसीकलां के गोपालबाग में लूटा हुआ सामान छिपाने में पप्पू की मदद की थी.
इंडिया टुडे से जुड़े मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, पप्पू सोनी को मालूम था कि दुकान मालिक लॉकर की चाबी अंदर ही छोड़ जाता है. दुकान में बंदरों को अंदर आने से रोकने के लिए लोहे की ग्रिल लगाई गई थी. आरोपी ने उसे गैस कटर से काटा. फिर नीचे उतरा, दुकान में घुसा और कमरे का ताला तोड़ा. यहीं पर तिजोरी रखी थी.
चोरी के बाद वो उसी रास्ते से वापस गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पड़ोस के घर की बाउंड्री वॉल पर चढ़कर और आपस में जुड़ी कई छतों को पार करके दुकान की छत तक पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि उसने सोने के गहने चुराए, लेकिन चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को हाथ भी नहीं लगाया.
पुलिस ने खंगाले 100 CCTVशिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास की दुकानों और घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में आरोपी काली शॉल ओढ़कर निकलता दिखा था. आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) एसके भगत ने बताया कि 100 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच की गई, तब जाकर पप्पू सोनी की पहचान हुई.
ये भी पढ़ें: क्या दोस्त को ₹2000 से ज्यादा का UPI पेमेंट करने पर फीस लगेगी? नए नियमों की 10 बड़ी बातें
एक साल पहले दुकान से निकाला थापुलिस ने बताया कि पप्पू को एक साल पहले दुकान मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था. वित्तीय गड़बड़ी के कारण उसे निकाला गया था. इसके बाद आरोपी ने रामनगर में अपने घर के पास गहनों की एक छोटी सी दुकान खोली थी. बताया गया कि वो बदला लेना चाहता था. इसलिए उसने चोरी को अंजाम दिया. आरोपी के पास से लगभग 7.12 किलोग्राम सोना और 11 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है.
वीडियो: अफगानिस्तान में तालिबान ने रोका? सोलो ट्रैवलर अरुणिमा का दावा













