टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऋचा घोष के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे. कई लोग सवाल उठाने लगे थे कि इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋचा की जगह बनती भी है या नहीं. लेकिन वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जो धुनाई की उसने सबको खुश के साथ चुप भी कर दिया. ऋचा ने अपनी इस वापसी का श्रेय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को दिया है.
फ्लॉप दिख रहीं ऋचा घोष पाकिस्तान के खिलाफ कैसे फॉर्म आ गईं?
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऋचा घोष ने 17 गेंद में 34 रन बनाए. भारत को 170 रन तक पहुंचाने में ऋचा की इस पारी का अहम रोल था.


पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऋचा घोष ने 17 गेंद में 34 रन बनाए. भारत को 170 रन तक पहुंचाने में ऋचा की इस पारी का अहम रोल था. नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले घोष ने कहा,
पाकिस्तान के खिलाफ उस पारी से मुझे काफी मदद मिली क्योंकि इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा. अभ्यास मैच से भी मेरा मनोबल बढ़ा. बाकी मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगी.
वर्ल्ड कप से पहले ऋचा रन बनाने में संघर्ष कर रही थीं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उनके बल्ले से 0, 6, 8, 4 रन निकले थे. उन्होंने अपनी वापसी पर कहा,
मैंने अपने खेल पर फोकस रखा. नेट्स पर काफी मेहनत की. मैं फॉर्म में थी लेकिन रन नहीं बन रहे थे. मैंने हैरी दी (हरमनप्रीत कौर) और स्मृति दी (मंधाना) जैसे सीनियर खिलाड़ियों से बात की. मैंने कोच से भी बात की. मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखाऊं और फोकस करूं. इससे काफी मदद मिली.
घोष ने छठवें विकेट के लिए दीप्ति शर्मा के साथ 45 रन की साझेदारी की. उन्होंने कहा,
मैंने उनके साथ घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए भी खेला है. हमारी मैदान के भीतर और बाहर अच्छी बातचीत होती है जिससे काफी मदद मिलती है. हम एक दूसरे को बखूबी समझते हैं.
भारतीय टीम ने बर्मिंघम में रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया. टीम को अब 17 जून को नीदरलैंड्स का सामना करना है.
वीडियो: IPL छोड़ पाकिस्तान नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, क्रिकेट बोर्ड उठाएगा कदम
















