The Lallantop

Ram Mandir दान चोरी के बाद कृष्ण जन्मभूमि में भी चंदा चोरी का दावा, CM को लिखा पत्र

राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बीच अब कृष्ण मंदिर से भी दान चोरी का नया दावा किया जा रहा है. इस मामले में सीएम योगी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास से जुड़े दिने शर्मा ने एक पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा है.

Advertisement
post-main-image
राम मंदिर के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भी चंदे पर भी सवाल उठ रहे हैं. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद सीबीआई जांच की मांग की गई है, जिसमें दान और आभूषणों के अधूरे हिसाब का विषय शामिल है।
  • यह मामला राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बाद सामने आया है, जहां इसी तरह की गड़बड़ियों को लेकर SIT जांच कर रही है और इसके कारण मथुरा में भी जांच की मांग उभरी है।
  • अगर सीएम योगी इस मामले पर सीबीआई जांच का आदेश नहीं देते हैं, तो आरोप लगाने वाले हाईकोर्ट का सहारा लेने की बात कर रहे हैं, जिससे इस मुद्दे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बीच अब कृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे पर भी सवाल उठ रहे है. अयोध्या के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप लग रहे है. इसे लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है. सिर्फ इतना ही नहीं सीएम योगी को खून से लेटर लिखकर एक्शन की गुहार भी लगाई गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये लेटर दिनेश शर्मा फलाहारी की ओर लिखा गया है. दिनेश फलाहारी ने खुद श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास का गठन किया हुआ है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद के पक्षकार के रूप में केस लड़ रहे हैं. अब सरकार को लिखे अपने पत्र में उन्होंने चंदा चोरी का मुद्दा उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दान और सोने-चांदी के आभूषणों का सही हिसाब नहीं रखा जा रहा है.

सीएम योगी को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी मंदिर की गुल्लकों को खोला जाता है तो सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं. रुपए, गहने, सोना-चांदी, हीरे-जेवरात, सबका बंदरबांट कर लिया जाता है. जो प्रबंधन कमेटी वाले पहले स्कूटर पर आते थे आज करोड़ों की गाड़ियों में चलते हैं. उनके पास अब करोड़ों की कोठी, बंगले, फॉर्म हाउस हैं. उत्तराखंड में भी उन्होंने जमीन खरीदी हैं. मामले पर दिनेश शर्मा फलाहारी (अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास) ने कहा,

Advertisement

'माननीय योगी जी को अपने खून से पत्र लिखा है कि जिस प्रकार अयोध्या में चंदे के रकम और आभूषणों का घोटाला हो रहा है. उसी प्रकार मथुरा में भी हमारे कृष्ण कन्हैया के जन्म स्थान श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भी कई सालों से लगातार चंदे की चोरी हो रही है.'

हालांकि अभी तक इन आरोपों की किसी सरकारी एजेंसी या मंदिर प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है. दिनेश शर्मा ने यह भी कहा है कि अगर सीएम इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करते हैं,  तो इस केस को हाईकोर्ट तक लेकर जाएंगे.  दिनेश शर्मा का कहना है जिस तरह अयोध्या के राम मंदिर में सोने चांदी के आभूषणों का हिसाब नहीं रखा गया, उसी तरह मथुरा में भी हिसाब नहीं रखा जाता है.

मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए SIT का गठन हुआ है. SIT ने दो दिनों के भीतर करीब 19 घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर जांच की है. जांच टीम ने दानपात्र से पैसे निकालने, गड्डी बनाने और गिनने की पूरी व्यवस्था को परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अब देखना होगा कि मथुरा को लेकर जो आरोप लग रहे है क्या सरकार उसे गंभीरता से लेती है या नहीं. 

Advertisement

वीडियो: मसूरी के राधा गायत्री डेथ केस में पुलिस का बयान आया सामने, अब भी कई सवाल

Advertisement