The Lallantop

रोहित शर्मा आज फेल हुए तो इंग्लैंड वो नहीं, मुंबई का ये खिलाड़ी जाएगा

टीम इंडिया से खेलने में पेच फंस गया है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा को इंग्लैंड जाने के लिए यो-यो टेस्ट पास करना होगा.
रोहित शर्मा और वनडे मैच. बेमेल जोड़ी है. जिसे शक हो वो आंकड़े उठाकर देख ले. तीन डबल सेंचुरी. वनडे में हाइएस्ट स्कोर. 17 सेंचुरी और न जाने कितने छक्के-चउवे. बड़े वाले मैच विनर. माने रोहित शर्मा अगर किसी वनडे मैच में टिक गए तो मैच जीतना तय समझो. मगर ये सारे आंकड़े और भौकाल नाकाफी है टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए. इन आंकड़ों के साथ ही आपको एक टेस्ट भी पास करना होगा टीम में जगह पाने के लिए. वो बला है यो-यो टेस्ट. और रोहित का मामला यहीं आकर फंस गया है. आईपीएल के समय रोहित यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे. वो भी दो बार. अब जुलाई में इंग्लैंड टूर से पहले एक बार फिर ये मुबारक मौका आया है. 19 जून को रोहित का टेस्ट होना है. इसमें या तो वो यो-यो करेंगे या बाय-बाय.
अपनी एक पारी के दौरान रोहित शर्मा.
अपनी एक पारी के दौरान रोहित शर्मा.

जी हां. रोहित को इंग्लैंड जाने के लिए ये यो-यो टेस्ट पास करना ही होगा. वरना उनका पत्ता कट हो जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे कुछ दिन पहले अंबाती रायडू के साथ हुआ. संजू सैमसन के साथ हुआ. भले ही दोनों ने आईपीएल में तगड़ा खेला था. तो रोहित को भी इससे बख्शा नहीं जाएगा. रोहित ने नैशनल क्रिकेट एकेडमी में होने वाले इस टेस्ट के लिए खुद ही 19 जून का समय मांगा था. इसलिए सिर्फ वही बचे हैं जिनका ये टेस्ट बचा है. बाकि जिन्हें इंग्लैंड जाना है, सबका नाम फिक्स है और सभी ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है.
रहाणे की किस्मत खुल सकती है.
रहाणे की किस्मत खुल सकती है.

रोहित अगर ये टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो उनके रिप्लेसमेंट का जुगाड़ भी कर लिया गया है. ये नाम है उनके ही मुंबई के साथी अजिंक्य रहाणे का. जैसे अंबाती रायडू की जगह सुरेश रैना वनडे टीम में पहुंचे हैं. वैसे ही रहाणे इंग्लैंड जाएंगे अगर रोहित ये टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं. रोहित का ये टेस्ट पास करना उनके और टीम दोनों के लिए जरूरी है. क्योंकि उनके जैसे ओपनर की कमी टीम को पक्का खलेगी अगर वो फेल होते हैं. फिर रोहित के लिए तो ये बड़ा झटका होगा ही.


ये भी पढ़ें-
185 के जवाब में 185 रन बने, मैच टाई, फिर जो हुआ वो टी20 में पहली बार था

17/5 था भारत का स्कोर, फिर कपिल देव शक्तिमान बन गए और 1983 वर्ल्डकप बचा लिया

ऑस्ट्रेलिया का वो खिलाड़ी जो चोटिल न होता तो साइमंड्स और क्लार्क टीम में न आ पाते!

पहले टेस्ट मैच में अफ़गानिस्तान को ख़ारिज़ करने वाले ज़रा इधर ध्यान दें

बॉल टैंपरिंग के बाद श्रीलंका ने की भयानक नौटंकी, 80 मिनट मैदान में ही नहीं उतरी

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement