The Lallantop

शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या ने किया ICC रैंकिंग्स में कमाल

टॉप करेंगे पंड्या?

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या (PTI)

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हुई T20I सीरीज़ में धमाकेदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिला है. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने ताजा जारी ICC T20I रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. हार्दिक जहां ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं गिल बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में 30वें स्थान पर हैं.

हार्दिक और गिल के अलावा फास्ट बोलर अर्शदीप सिंह ने भी रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग लगाई है. अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ों की रैंकिंग में अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके नाम कुल 635 रेटिंग पॉइंट्स हैं. इस लिस्ट में अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर काबिज हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# नंबर-1 बनने के क़रीब पहुंचे पंड्या

ऑलराउंडर्स की बात करें तो पंड्या के कुल 250 रेटिंग पॉइंट्स हैं. वो इस लिस्ट में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन से महज दो पॉइंट्स पीछे हैं. शाकिब के कुल 252 रेटिंग पॉइंट्स हैं. वहीं बैटिंग की बात करें, तो शुभमन गिल ने 168 पायदान की लंबी छलांग लगाई है. भारतीय ओपनर 542 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 30वें नबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में भारत के ही सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर काबिज हैं. सूर्या के कुल 906 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है. कोहली 612 पॉइंट्स के साथ 15वें स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं केएल राहुल दो पायदान के नुकसान के साथ 27वें और कप्तान रोहित शर्मा एक पायदान के नुकसान के साथ 29वें नंबर पर खिसके हैं.

# Pandya-Gill ने दिखाया था कमाल

पंड्या और गिल दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ खेली गई T20I सीरीज़ में कमाल का प्रदर्शन किया था. हार्दिक पंड्या ने तीन मैच की सीरीज़ में 33 की औसत से कुल 66 रन बनाए थे. वहीं गेंदबाज़ी के दौरान उन्होंने 14.80 की औसत से पांच विकेट चटकाए थे. तीसरे T20I में हार्दिक ने अपने चार ओवर्स में 16 रन देकर चार विकेट्स लिए थे. अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के चलते वो ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ चुने गए थे.

वहीं शुभमन गिल ने तीन मैच में 72 की औसत और 184.62 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए थे. उन्होंने सीरीज़ के आखिरी मैच में ताबड़तोड़ शतकीय पारी भी खेली थी. गिल ने इस मुकाबले में महज़ 63 गेंदों में 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जिसमें कुल 12 चौके और सात छक्के शामिल रहे थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा था.

Advertisement

वीडियो: हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल के अलावा IndvsNZ मैच की ये तीन बातें जानते हैं!

Advertisement
Advertisement