पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) डोप टेस्ट में फंस गए हैं. उन्होंने ICC एंटी-डोपिंग नियम तोड़ने की बात एक्सेप्ट कर ली है. ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप के दौरान उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव आया था. 32 साल के इस लेफ्ट हैंड स्पिनर को ICC ने नवाज 3 महीने के लिए निलंबित किया है. हालांकि, रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा करने पर यह सजा घटकर एक महीने की रह जाएगी.
पाकिस्तानी क्रिकेटर नवाज डोप टेस्ट में फेल, ICC ने लगाया 3 महीने का बैन
पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ICC एंटी-डोपिंग नियम तो़ड़ने की बात स्वीकार कर ली है. ICC ने उन 3 महीने के लिए सस्पेंड किया है.


7 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में मैच हुआ. यह मैच पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता. इस मुकाबले के बाद, मोहम्मद नवाज का डोप टेस्ट लिया गया था. जांच के बाद उनकी रिपोर्ट में कॉर्बोक्सी टीएचसी (Carboxy-THC) नाम का प्रतिबंधित पदार्थ मिला था. कॉर्बोक्सी टीएचसी को ICC की एंटी डोपिंग कोड के तहत नशीले पदार्थों की कैटेगरी में रखा गया है.
वहीं, नवाज ने गलती मान ली है. उनका कहना है कि उन्होंने यह पदार्थ मैच के बाहर लिया था. इसका सम्बंध मैच में परफॉर्मेंस बढ़ाने से नहीं था.
ये भी पढ़ें: कोहली और गंभीर के झगड़े पर इस करीबी ने कहा- 'सब ठीक है, कोई टेंशन नहीं'
ICC ने क्या कहा?ICC ने मोहम्मद नवाज को 3 महीने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. यह बैन 1 मई 2026 से प्रभावी माना गया है. क्योंकि, नवाज ने उसी दिन से अपनी मर्जी से प्रोविजनल सस्पेंशन स्वीकार कर लिया था.
मोहम्मद नवाज अब तक ढाई महीने का प्रोविजनल सस्पेंशन पूरा कर चुके हैं. अगर वह ICC की रिहैबिलिटेशन शर्तें पूरी कर लेते हैं, तो उन्हें पूरे 3 महीने का बैन नहीं झेलना होगा. ऐसे में नवाज की सजा घटकर एक महीने रह जाएगी. ICC के मुताबिक, नवाज ने सजा स्वीकार कर ली है. और वह ट्रीटमेंट कराने को तैयार हैं.
ICC ने स्टेटमेंट में कहा,
सजा स्वीकार करने और सब्स्टेंस अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम में शामिल होने के बाद, नवाज के प्रोविजनल सस्पेंशन को हटा दिया गया है. उन्होंने अब तक ढाई महीने की सजा पूरी कर ली है.
ICC एंटी डोपिंग नियमों के मुकाबिक, 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच से 1 मई 2026 तक नवाज के सभी मैचों के रिकॉर्ड को रद्द कर दिया गया है. यानी इस टाइम पीरिएड के दौरान, उनके प्रदर्शन को ऑफिशियल रिकॉर्ड में मान्यता नहीं दी जाएगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले











