The Lallantop

'मैं भूत बनकर आऊंगा', बिगड़ती सेहत के बीच सोनम वांगचुक ने इरादे साफ कर दिए

सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है. हड़ताल के 20वें दिन उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बड़ी संख्या में 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर संसद मार्च सफल नहीं हुआ तो वे 'भूत' बनकर वापस लौटेंगे.

Advertisement
post-main-image
सोनम वांगचुक ने लोगों से संसद मार्च में आने की अपील की है. (तस्वीर- पीटीआई)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोनम वांगचुक 20वें दिन भी संसद मार्च की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उन्होंने 20 जुलाई तक शांतिपूर्ण मार्च आयोजित करने की अपील की है।
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का कारण केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगाें पर कोई जवाब न देना और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है।
  • सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन उन्होंने आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है और 20 जुलाई को मार्च में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद जताई है।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी है. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है. लेकिन हौसला बना हुआ है, ये उन्होंने एक बार जता दिया. अनशन के बीच एक वीडियो सामने आया है. इसमें सोनम वांगचुक का सेंस ऑफ ह्यूमर दिख रहा है. 20 जुलाई को संसद के प्रस्तावित मार्च का जिक्र करते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि 20 जुलाई को उनका मार्च सफल नहीं हुआ तो वे ‘भूत’ बनकर वापस आएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अनशन के बीच सोनम वांगचुक का मजाक

सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है. हड़ताल के 20वें दिन उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बड़ी संख्या में 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ने की अपील की. वांगचुक ने कहा, 

मैं बाहर से भले ही कमजोर हूं. लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं. मुझे उम्मीद है आप लोग भी अंदर बाहर दोनों तरफ से बहुत मजबूत होंगे. हमें यह मजबूती 20 जुलाई तक चाहिए. जब बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संसद मार्च निकालेंगे. हम एक साथ चलेंगे और देश के मंदिर में अपनी प्रार्थना सुनाएंगे. आप सब चलेंगे हमारे साथ? वादा करते हैं ना? मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा. अगर नहीं आए और 20 जुलाई का प्रदर्शन सफल नहीं रहा तो मैं ‘भूत’ बनके आऊंगा.

Advertisement

भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार

देश की कई जानी-मानी हस्तियां और समर्थकों ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. लेकिन उन्होंने इस मांग को ठुकरा दिया है. सोनम वांगचुक ने कहा कि उनके आंदोलन को सहानुभूति से ज्यादा लोगों की भागीदारी की जरूरत है. इस हफ्ते की शुरुआत में जारी एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, 

लोग मुझसे अनशन तोड़ने के लिए ना कहें. कृपया आप लोग 20 जुलाई को मेरे साथ संसद तक शांतिपूर्ण मार्च में शामिल हों.

Advertisement

सोनम वांगचुक का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से कोई जवाब मिले बिना अनशन खत्म कर देने से गलत मैसेज जाएगा. उन्होंने बार-बार कहा है कि वे केंद्र सरकार से बातचीत करना चाहते हैं. साथ ही वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें - दी लल्लनटॉप शो: सोनम वांगचुक 15 दिन से भूख हड़ताल पर क्यों?

सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट

सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है. 16 जुलाई को जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उनका वजन 500 ग्राम कम हो गया है. भूख हड़ताल शुरू करने के बाद से उनका वजन 9 किलो से ज्यादा कम हो गया है. सोनम वांगचुक का वजन अब 56.65 किलो रह गया है.

वीडियो: कभी सोनम वांगचुक के पिता सोनम वांग्याल ने भी सरकार को झुकाया था

Advertisement