अमेरिका के ओरेगन राज्य के एक एलीमेंट्री स्कूल में नाबालिग छात्र ने कथित तौर पर 4 लोगों की जान ले ली. इस घटना में तीन बच्चों और उसी स्कूल की एक टीचर की हत्या हुई है. घटना पिछले हफ्ते की है. अब जांच में सामने आया है कि नाबालिग ने जिस गन से 4 लोगों को गोली मारी वो उसकी मां ने उसे दिया था. पुलिस ने बताया कि छात्र सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल का पूर्व छात्र रह चुका है. हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चला है.
मां ने तोहफे में दी थी बंदूक, नाबालिग बेटे ने उसी से टीचर सहित 4 लोगों को मार डाला
ये घटना ओरेगन राज्य के बेंड शहर में सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल की है. नाबालिग ने कथित तौर पर चार लोगों की जान ली है. अब पता चला है कि नाबालिग को गन उसकी मां ने तोहफे में दी थी. घटना में नाबालिग की भी मौत हो गई है.

CBS न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा कि नाबालिग की मां शोंटाई निकरसन ने अगस्त 2026 में 'मैवरिक 88' पंप-एक्शन 12-गेज शॉटगन को कानूनी तरीके से खरीदा था. फिर इसे मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करने के वास्ते अपने बेटे को तोहफे में दिया था.
नाबालिग ‘स्पेशल स्टूडेंट’ थाये घटना ओरेगन राज्य के बेंड शहर में सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल की है. यहां नाबालिग ‘स्पेशल नीड वाला स्टूडेंट’ था. माने जिस पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत हो. उसकी मां ने 2020 में एक टीवी इंटरव्यू में कहा था,
‘मेरे बेटे के लिए वापस वहां जाना और उन कुशल शिक्षकों से जरूरी मदद पाना, जिनसे उसे मदद मिलनी चाहिए, बहुत अच्छा रहेगा.’
रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग ने पहले वहां से गुजर रहे एक पिकअप ट्रक पर गोली चलाई. फिर ट्रक ड्राइवर ने 911 पर कॉल किया. पुलिस ने बताया कि उसने बंद कांच के दरवाजों पर गोली मारकर स्कूल के अंदर प्रवेश किया.
ये भी पढ़ें: स्कूल हॉस्टल में सांप ने कई बच्चियों को काटा, अब तक 3 की मौत
पुलिस के अनुसार, जिस समय नाबालिग ने गोलीबारी की, उस समय कक्षा में कुल 9 लोग मौजूद थे. इनमें 4 वयस्क और 5 बच्चे शामिल थे. इस हमले में मारे गए 3 बच्चों में 5 साल का रोआम समर शामिल था. अन्य दो बच्चों की उम्र 8 और 11 साल थी, जबकि गोलीबारी में जान गंवाने वाली शिक्षिका की पहचान 25 साल की मेगन लैम्बर्ट के रूप में हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग को एक राहगीर 36 साल के केलूब जियामांको ने गोली मारकर मार डाला. जियामांको ने पिकअप ट्रक वाली पहली गोलीबारी देखी थी और वह हमलावर का पीछा करते हुए स्कूल के अंदर तक चला गया. जियामांको ‘बेंड’ का रहने वाला है और उसकी दो बेटियां हैं, जो 'सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल' में पढ़ती हैं. इस मामले में स्कूल की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
वीडियो: ओडिशा की स्कूल की किताबों में 1,678 गलतियां, सीजेपी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की









