कोलकाता के एक सरकारी स्कूल में पहली क्लास के एक छात्र को सांप ने डस लिया. इस घटना के बाद पेरेंट्स ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि स्कूल के स्टूडेंट्स ने दो-तीन दिन पहले स्कूल में सांप दिखने की जानकारी दी थी लेकिन उसे कथित तौर पर नजरअंदाज किया गया. ये घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब कॉकरोच जनता पार्टी अपने ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन के तहत सरकारी स्कूलों की बदहाली को उजागर करने का अभियान चला रही है.
कोलकाता के सरकारी स्कूल में दिखा सांप, 2 दिन बाद पहली क्लास के बच्चे को डस लिया
Kolkata school Snake bite: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी स्कूल में सांप ने एक छात्र को डस लिया. आरोप है कि छात्रों ने दो-तीन दिन पहले एक सांप के स्कूल में दिखने की जानकारी दी गई थी. लेकिन उसे कथित तौर पर नजरअंदाज किया गया.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार, 24 अगस्त को कोलकाता के स्कूल मित्रा इंस्टीट्यूशन में ये घटना हुई. सुबह करीब 9 बजे सांप ने छात्र को डसा. इसके बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है.
घटना के बाद से अभिभावक चिंतित
इंडिया टुडे से जुड़े राही हलदर की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल प्रिंसिपल राजा डे ने कहा कि ये स्नेक बाइट का स्कूल में पहला मामला है. उन्होंने कहा,
हमने कभी सोचा भी नहीं था कि स्कूल के अंदर सांप के डसने जैसी घटना होगी. हालांकि, जिस स्टूडेंट को सांप ने डसा था उसकी हालत अब स्थिर है. घटना पर यकीन नहीं हो रहा. हमें हॉस्पिटल से जानकारी मिली है कि स्टूडेंट खतरे से बाहर है.
घटना के बाद से अभिभावक परेशान है. उनका आरोप है कि दो-तीन दिन पहले कुछ स्टूडेंट्स ने स्कूल कैंपस के अंदर एक सांप देखा था. टीचर्स को इसके बारे में बताया था. इसके बावजूद स्कूल अधिकारियों ने कथित तौर पर कोई एक्शन नहीं लिया. पेरेंट्स का कहना है कि यह घटना स्कूल के बचाव के तरीके न अपनाने की वजह से हुई.
छात्रों को सांप के काटने की अन्य घटनाएंहालांकि, कोलकाता में ये ऐसी पहली घटना नहीं है. इससे पहले मंगलवार, 18 अगस्त को ईस्ट कोलकाता के एक प्राइवेट स्कूल में क्लास 3 की एक स्टूडेंट को सांप ने डस लिया था. उसे कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से एक दिन बाद उसे डिस्चार्ज किया गया. महाराष्ट्र के गढचिरोली जिले के एक आश्रम स्कूल में सांप के डसने की खबर आई थी. इसमें 3 छात्राओं की मौत हो गई थी, जबकि तीन बच्चियों का इलाज चल रहा था. स्कूल में सुविधाओं के अभाव का आरोप लगा था. बताया गया कि बच्चों को जमीन पर गद्दे बिछाकर सुलाया जाता था. इस कारण सांप के डसने की आशंका बढ़ गई.
ये भी पढ़ें: स्कूल हॉस्टल में सांप ने कई बच्चियों को काटा, अब तक 3 की मौत
कोलकाता के अलावा, झारखंड के लोहरदगा जिले में एक प्राइवेट हॉस्टल में सांप के काटने 13 साल की छात्रा की मौत हो गई थी. वहीं, तीन 3 लड़कियों का इलाज चल रहा था. ओडिशा में भी एक स्कूल में सांप घुस आया था लेकिन वह किसी बच्चे को नुकसान पहुंचाता, इससे पहले एक कुत्ते ने सांप पर हमला कर दिया. हालांकि, इसमें कुत्ते की मौत हो गई.
वीडियो: सतीश महाना राष्ट्रगान के बीच चले गए? Viral Video पर कांग्रेस ने घेरा












