The Lallantop

कोई प्रोड्यूसर रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2' पर पैसा लगाने को क्यों तैयार नहीं?

'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रहा था. इसलिए करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने सीक्वल पर पैसे लगाने से मना कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर डबल रोल करेंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर रामायण 2 की शूटिंग खत्म होते ही ब्रह्मास्त्र 2 की तैयारी शुरू करेंगे, लेकिन इस फिल्म के लिए अभी कोई बड़ी प्रोडक्शन कंपनी निवेश करने को तैयार नहीं है।
  • ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर निवेशकों का रुझान कम होने के पीछे ‘वॉर 2’ की असफलता और ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1’ की औसत बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस मुख्य कारण हैं।
  • करण जौहर, जियो, स्टार, और वायकॉम जैसे बड़े प्रोडक्शन पार्टनर ब्रह्मास्त्र 2 से हटने के कारण फिल्म के निर्माण तक आगे की योजना पर असमंजस बना हुआ है।

Ramayana 2 की शूटिंग पूरी होते ही Ranbir Kapoor, Brahmastra 2 की तैयारी में लग जाएंगे. मगर दिक्कत ये है कि इस फिल्म पर कोई भी पैसे लगाने को तैयार नहीं हो रहा. एक के बाद एक चार बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों ने Ayan Mukerji की फिल्म से पल्ला झाड़ लिया है. इसकी एक वजह उनकी पिछली फिल्म War 2 का फ्लॉप होना है. और दूसरी वजह से ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ का ऐवरेज बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस.

Advertisement

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया था. मगर जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत फायदेमंद साबित नहीं हुई, तो उन्होंने इसके सीक्वल से हाथ खींच लिया. वैसे, उनके अलावा रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा और खुद अयान भी ‘ब्रह्मास्त्र’ से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े थे. लेकिन करण के जाते ही इस सीक्वल का भविष्य संकट में पड़ गया. अयान 'ब्रह्मास्त्र 2' को पहले पार्ट से भी बड़े स्केल पर बनाना चाहते हैं. इसलिए वो किसी बड़ी प्रोडक्शन कंपनी को इस फिल्म से जोड़ने की जुगत में हैं. मगर धर्मा, जियो, स्टार और YRF जैसी कंपनियां इस फिल्म पर पैसा लगाने का रिस्क नहीं लेना चाहतीं.

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि अयान और जियो स्टूडियोज़ में 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर लगातार बातचीत चल रही थी. लेकिन अंत में जियो ने तय किया कि वो इस प्रोजेक्ट पर पैसे नहीं लगाएंगे. ग़ौर करने वाली बात ये है कि 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' में स्टार स्टूडियोज़ पार्टनर था. उसका एंटरटेनमेंट बिजनेस अब जियो-स्टार का हिस्सा है. लेकिन अब सिचुएशन ऐसी बन गई है कि न जियो 'ब्रह्मास्त्र 2' का पार्टनर बना और न ही स्टार स्टूडियोज़ ने ऐसा करना चाहता है.

Advertisement

वैसे, जब करण जौहर ने 'ब्रह्मास्त्र 2' से अलग होने का फैसला किया, तो अयान मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स (YRF) से चर्चा छेड़ी. उन दिनों वो YRF की 'वॉर 2' डायरेक्ट कर रहे थे. इसलिए आदित्य चोपड़ा ने 'ब्रह्मास्त्र 2' में इंट्रेस्ट दिखाया था. शायद बात बन भी जाती. मगर ऐन मौके पर 'वॉर 2' रिलीज़ हुई और स्पाय यूनिवर्स की पहली फ्लॉप साबित हुई. इससे YRF का मन इतना खट्टा हुआ कि उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र 2' को प्रोड्यूस करने का फैसला भी टाल दिया.

बाद में जियो ने कहानी में एंट्री ली. मगर अब खबर आ रही है कि अयान की दाल उनके साथ भी नहीं गल पाई. तो ले-देकर बात कुछ यूं है कि रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर कोई पैसे लगाने को तैयार नहीं है. हालांकि कुछ समय पहले 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा था कि वो इसे प्रोड्यूस करेंगे. लेकिन वो टाइटल पार्टनर की तरह जुड़ते हैं या नहीं, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया.

वैसे, पिछले दिनों खबर आई थी कि रणबीर कपूर अप्रैल 2027 से 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू करेंगे. इसमें वो फिर से डबल रोल करने वाले हैं. एक शिवा यानी हीरो का. दूसरा देव यानी विलन का. उनके अलावा आलिया भट्ट का भी इस मूवी में एक्सटेन्डेड कैमियो होगा. फिल्म में दीपिका पादुकोण की वापसी हो रही है. हाल ही में फिल्मफेयर ने बताया कि अयान ने 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा को भी इस मूवी में एक दमदार रोल ऑफर किया है. लेकिन उन्होंने इसे एक्ससेप्ट किया या नहीं, इस पर कोई अपडेट नहीं है.

Advertisement

वीडियो: ब्रह्मास्त्र 2 के बंद होने की खबर थी, अब रणबीर कपूर ने क्या अपडेट दिया?

Advertisement