टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan) को टक्कर देने के लिए तैयार है. इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में उसके आगे मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) बड़ा चैलेंज हैं. उनके साइड आर्म एक्शन पर अक्सर बैटर गच्चा खा जाते हैं. उन्होंने यूएसए के खिलाफ मैच में किफायती बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए थे. उसके बाद से उनका बॉलिंग एक्शन "टॉक ऑफ टाउन' बन गया. 15 फरवरी (रविवार) को तारिक भारत के खिलाफ मैच में उतरेंगे. इस महामुकाबले में इंडियन बैटर्स को उन्हें कैसे टैकल करना चाहिए? इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने राय दी है. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इंडियन बैटर्स उनके खिलाफ किस तरह की स्ट्रैटजी अपनाएं.
उस्मान तारिक को कैसे खेलें? मैच से पहले रिकी पोंटिंग ने बताया तरीका
पाकिस्तान (Pakistan) के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक भारत (India) के खिलाफ मैच में बड़ा चैलेंज हैं. पिछले कई दिनों से वह अपने बॉलिंग एक्शन के चलते चर्चा में हैं. टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है.


ये भी पढ़ें: तेरा भाई बनेगा उस्मान तारिक! टीम इंडिया को कप्तान सूर्या ने कराई नेट प्रैक्टिस
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के इंस्टाग्राम चैनल पर जब उनसे पूछा गया, आप उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन के बारे में क्या सोचते हैं? बॉलिंग करते वक्त वह पॉज लेते हैं. उनका पॉज एक स्टैच्यू की तरह है. इंडियन बैटर्स को उन्हें कैसे खेलना चाहिए? इस सवाल के जवाब में पोंटिंग ने कहा,
आप जानते हैं कि वह आगे बढ़ेंगे. आप जानते हैं कि वह पॉज लेंगे. आप यह भी जानते हैं कि उनका एक्शन लो-आर्म होगा. इसके बारे में कम्प्लेन करने का कोई फायदा नहीं है. आपको उस्मान तारिक से निपटने के लिए बेहतर तरीका ढूंढना होगा.
उन्होंने आगे कहा,
मैंने जो देखा है उसके हिसाब से वही बैटर तारिक उस्मान के आगे स्ट्रगल करते हैं, जो उन्हें अक्रॉस द लाइन जाकर हिट करते हैं. वह गेंद को ज्यादा टर्न नहीं कराते.
.
वीडियो में वह आगे कहते हैं,
कैमरन ग्रीन ने उठाए थे सवालअगर मैं इन बैटर्स को कोचिंग दे रहा होता. तो मैं कहता कि ऑफ स्टंप पर खड़े हो जाओ और साइटस्क्रीन को टारगेट करो. उस्मान को सीधे बैट से खेलो. उनकी गेंद को इतनी जोर हिट करो जितनी जोर से मार सकते हो. अगर आप शुरुआत में उनके अगेंस्ट ऐसा कर सकते हैं तो सारा प्रेशर खुद उस्मान तारिक पर आ जाएगा. मैं हेड कोच के तौर पर अपने प्लेयर्स को यही बता रहा होता.
31 जनवरी को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई सीरीज का दूसरा टी20 मैच लाहौर में खेला गया. इस मुकाबले कैमरन ग्रीन, उस्मान तारिक की गेंद पर आउट हुए. आउट होने के बाद वह काफी नाराज दिखे. पवेलियन लौटते वक्त वह उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन की तरफ इशारा करते नजर आए. इस मामले पर रिकी पोंटिंग ने कहा,
टीम इंडिया उस्मान से निपटने के लिए तैयारजब कैमरन ग्रीन उस्मान तारिक के खिलाफ आउट हुए तो मैं उनके रिएक्शन से निराश था. मैदान से बाहर जाते समय वह उनके बॉलिंग एक्शन को कॉपी कर रहे थे. आपने देखा है. आप जानते हैं कि उस्मान क्या करते हैं? इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए.
इंडियन बैटर्स ने उस्मान तारिक से निपटने की तैयारी कर ली है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में भारतीय बल्लेबाजों को उस्मान के एक्शन में बॉलिंग कराई. सूर्या गेंदबाजी करते समय उसी तरह पॉज ले रहे थे जैसे उस्मान तारिक लेते हैं. इस दौरान रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा उनकी गेंदों को ड्राइव करते नजर आए.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के















.webp?width=120)
.webp?width=120)



