The Lallantop

हर्षित राणा फिट नहीं, अफगानिस्तान सीरीज के लिए बुमराह की फिटनेस पर क्या पता चला?

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से 3 मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए चार ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया था, जो अब तक पूरी तरह फिट नहीं है.

Advertisement
post-main-image
हर्षित राणा की चोट अब तक ठीक नहीं हो पाई है. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन वे अपनी फिटनेस पूरी न कर पाने के कारण अभी वापसी नहीं कर पाए हैं।
  • हर्षित राणा मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से ठीक नहीं हुए हैं, जिसके कारण उन्हें पूरी तरह फिट समझे जाने में समय लग रहा है और वे एशियाई खेलों के लिए भी फिटनेस प्रमाणित करने के दौर में हैं।
  • यदि राणा 28 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों तक फिट नहीं होते हैं, तो भारत टीम को अंतिम समय में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करना होगा।

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी में अभी कुछ और समय लग सकता है. राणा को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था. लेकिन यह भी कहा गया था कि हर्षित को पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. अब खबर सामने आ रही है कि सीरीज तक हर्षित के फिट होने की संभावना नहीं है.

Advertisement
हर्षित राणा नहीं है फिट

आपको बता दें कि हर्षित राणा आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए खेले थे. उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सूत्र ने कहा,  

वह अभी तक अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. उन्हें और समय की जरूरत होगी.

Advertisement

भारत के लिए टेंशन की बात यह है कि राणा एशियन गेम्स के लिए भी टीम का हिस्सा हैं. एशियन गेम्स में भारतीय टीम के मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर से होगी. अगर राणा तब तक भी फिट नहीं होते हैं, तो भारत को आखिरी समय में रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा. एशियन गेम्स टीम में कई और ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें टूर्नामेंट खेलने के लिए फिटनेस साबित करनी होगी.

बुमराह पर भी आया अपडेट

राणा की ही तरह वॉशिंगटन सुंदर को भी मांसपेशियों में खिंचाव था. सुंदर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. ऐसे में वो एशियन गेम्स में भी टीम का हिस्सा होंगे. वहीं, तेज गेंदबाजी के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी फिटनेस अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि बुमराह की रिकवरी सही दिशा में हैं. उनके सीरीज शुरू होने तक फिट होने की संभावना है.  ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को भी चोट से जूझने के बावजूद फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है. उनकी वापसी की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें- तिलक को वैभव ने उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब! दोनों के बीच अब क्यों हुई जुबानी जंग? 

Advertisement

आपको बता दें कि अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलेगा. यह मैच दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कराया जा रहा है. यह वेन्यू एशियन गेम्स वेन्यू से काफी दूर है. इस मैच के बाद पुरुष टीम 28 सितंबर से एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. महिला टीम के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे. 

वीडियो: अब देवरिया के एसपी आईपीएस अभिजीत शंकर को इलाहबाद हाईकोर्ट की फटकार

Advertisement