वीडियो- पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रही अफगानिस्तान ने अपनी टीम का एनाउंस कर दिया है
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड गई और टूर की शुरुआत बेईमानी से की
वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड जाने वाली सबसे पहली टीम है पाकिस्तान
Advertisement

फोटो - thelallantop
हसन अली. वो पाकिस्तानी बॉलर जो विकेट लेने के बाद ऐसे सेलिब्रेट करता है जैसे जादू से ज़मीन से तेल निकाल देगा. फ़िलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए गया हुआ है. वहां दोनों टीमों की सीरीज़ से ठीक पहले दो टूर मैच होने थे. पहला मैच केंट से थे जो कि 28 अप्रैल को होना था. इस मैच में पाकिस्तान 100 रनों से जीत गया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 358 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में केंट की टीम 258 रनों पर ऑल आउट हो गई. मुद्दा इसी मैच से है. उस वक़्त जब केंट बैटिंग कर रही थी. बैट्समैन एलेक्स ब्लेक क्रीज़ पर थे. वो अच्छी बैटिंग कर रहे थे. ओली रॉबिनसन के साथ एक अच्छी पार्टनरशिप बन रही थी. असल में ब्लेक अपनी सेंचुरी के करीब थे. वो 6 छक्के मार चुके थे और अपने शतक से मात्र 11 रन दूर थे. हसन अली की फ़ेंकी एक गेंद को ब्लेक ने लेग साइड में फ्लिक करने की कोशिश की लेकिंग लीडिंग एज लेकर गेंद हवा में उठ गई. बॉलर हसन अली ने ही जाकर कैच लिया. सारा झोल इसी कैच में है. हसन अली के हाथ में बॉल आई और सेकण्ड के दसवें हिस्से के भीतर ही गेंद नीचे भी गिर गई. उन्होंने इसी क्रम में अपना जश्न मनाने वाला एक्शन भी कर दिया और ऐसा लगा जैसे उन्होंने कैच ले लिया है. ब्लेक निराश होकर पवेलियन जाने लगे. हालांकि दूसरे बैट्समैन रॉबिनसन ने उन्हें रोकने की कोशिश की और अम्पायर को भी बताना चाहा कि कैच ड्रॉप हुआ है. लेकिन इसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ. मैच के दौरान रीप्ले वगैरह बा बंदोबस्त नहीं था और इसीलिए अम्पायर ने ब्लेक को आउट क़रार दे दिया. हालांकि स्क्वायर लेग बाउंड्री से रिकॉर्ड हुए वीडियो में साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है कि असल में हसन अली ने कैच ड्रॉप किया था और वो बॉल के कंट्रोल में नहीं थे.
आईसीसी के नियमों के मुताबिक़ भी ये ही कायदा है कि कैच को तभी पूरा माना जाएगा जब फील्डर बॉल के और अपने मूवमेंट पर पूरी तरह से कंट्रोल पा लेगा. हसन अली के केस में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. साल 1999 के वर्ल्ड कप में हर्शेल गिब्स ने सेमी फाइनल में स्टीव वॉ का कैच ऐसे ही छोड़ा था. रीप्ले में साफ़ दिखाई दिया था कि उन्होंने कैच ले लिया था लेकिन गेंद को हवा में फेंकने की जल्दबाज़ी में उन्होंने ठीक से गेंद को कंट्रोल में नहीं लिया और इसका नतीजा ये निकला कि ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया.
वीडियो- पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रही अफगानिस्तान ने अपनी टीम का एनाउंस कर दिया है
वीडियो- पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रही अफगानिस्तान ने अपनी टीम का एनाउंस कर दिया है
Advertisement










