The Lallantop

Jio लाया पूरे 3 साल का रिचार्ज, जानिए कीमत और बाकी फायदे

रिलायंस जियो का तीन साल वाला रिचार्ज 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा. ग्राहक मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जियो रिचार्ज माध्यमों से इस प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
रिलायंस जियो का 36 महीने वाला रिचार्ज प्लान.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रिलायंस जियो ने ₹10,000 का तीन साल वाला अनलिमिटेड 5G डेटा और वॉयस कॉलिंग वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा।
  • ग्राहकों की लंबी अवधि के डेटा और कॉलिंग की जरूरतों को देखते हुए, कंपनी ने तीन साल के लिए एक साथ रिचार्ज का विकल्प विकसित किया है।
  • इस प्लान से ग्राहकों को लंबे समय तक बिना बार-बार रिचार्ज किए इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार होगा।

आप अपने मोबाइल का रिचार्ज महीने भर में करते होंगे. माने, 28 या 30 दिन में. आप अपने मोबाइल का रिचार्ज 3 महीने या 6 महीने में भी करते होंगे. शायद आपने एक साल वाला रिचार्ज प्लान भी खरीदा हो. माने साल भर बाद तो रिचार्ज की टेंशन आई ही होगी. अजी छोड़िए ये सब. अब सीधे 3 साल का रिचार्ज कर डालिए. एक रिचार्ज और अगले 36 महीने की टेंशन खत्म. रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने ग्राहकों के लिए ₹10,000 का तीन साल वाला अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है.

Advertisement
3 साल का एक रिचार्ज

रिलायंस जियो के 10 हजार रुपये वाले रिचार्ज में ग्राहक को अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS मिलेंगे. कॉलिंग और डेटा के अलावा ग्राहकों को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) मोबाइल के साथ हॉलीवुड कॉन्टेंट का एक्सेस मिलेगा. इसमें लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार ओरिजिनल्स और मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं.

Jio ये बेनिफिट्स भी देगा

इसके साथ ही 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट (Canva Pro Lite) सब्सक्रिप्शन और फाइल्स, फोटो और कागज-पत्री सुरक्षित रखने के लिए 50 GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा भी मिलेगा. रिलायंस जियो का तीन साल वाला रिचार्ज 7 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा. ग्राहक मायजियो ऐप, जियो की वेबसाइट, जियो स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जियो रिचार्ज माध्यमों से इस प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं.

Advertisement
15 रुपये में अनलिमिटेड 5G

अगर आपकी दिन की डेटा लिमिट खत्म हो गई और कोहली बाबा की बैटिंग जारी है तो बस 15 रुपये खर्च कीजिए. Reliance Jio ने 15 रुपये वाला Truly Unlimited 5G रिचार्ज वाउचर लॉन्च किया है. रिलायंस जियो ने उन ग्राहकों के लिए 15 रुपये का रिचार्ज पेश किया है, जिन्हें एक दिन के लिए बहुत ज्यादा मोबाइल डेटा की जरूरत होती है.

कंपनी इसे 'ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा पैक' कहती है और उसका कहना है कि इसे तुरंत एक्टिवेट किया जा सकता है. इस रिचार्ज के जरिए यूजर्स को जियो के True 5G नेटवर्क पर 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा मिलता है. माने जो आप कोहली की बैटिंग देख रहे थे और आपका दिन का इंटरनेट कोटा खत्म हो गया तो तुरंत 15 रुपये से रिचार्ज मार दीजिए. अगले 24 घंटे की टेंशन खत्म.

वीडियो: IPL 2027: हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस से नहीं खेलेंगे, आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement