The Lallantop

टीम इंडिया को बड़ा झटका! वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले हर्षि‍त राणा हुए बाहर

टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप से एक दिन पहले बड़ा झटका लगा है. पेसर Harshit Rana पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं. 4 फरवरी को हुए वार्मअप मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी.

Advertisement
post-main-image
T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले टीम इंडिया से हर्षि‍त राणा बाहर हो गए हैं. (फोटो-PTI)

टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है. पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ वार्म-अप मुकाबले में उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी. वो मैदान से बाहर लंगड़ाते हुए जाते दिखे थे. इससे पहले, वो महज एक ओवर बॉलिंग कर सके थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खबर है कि 5 फरवरी को उनकी क्ल‍िनिकल जांच हुई. इसमें घुटने में सूजन, मूवमेंट में कमी और लेटरल जॉइंट लाइन पर तेज दर्द पाया गया. 6 फरवरी को वो मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला से मिलने पहुंचे, जहां उन्हें सर्जि‍कल रिपेयर की सलाह दी गई है. माने बिना सर्जरी उनकी रिकवरी संभव नहीं है. यानी 7 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में वो अब टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

लैटरल मेेेनिसकस में लगी गंभीर चोट

हर्षित के स्कैन में उनके लैटरल मेनिसकस में गंभीर चोट की पुष्टि हुई. घुटने के बाहरी हिस्से की गद्दी को लैटरल मेनिसकस कहा जाता है. मेडिकल टीम का मानना है कि बिना सर्जरी उनकी पूरी रिकवरी संभव नहीं होगी. इस सर्जरी और रिकवरी प्रक्रिया को देखते हुए राणा को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में चोटिल हो गए हर्षित राणा, चल पाना भी मुश्किल

हर्षित ने पिछले कुछ महीनों में बुमराह और अर्शदीप के बैकअप के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान उनकी बैटिंग भी कमाल की रही है. लेकिन, वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनके बाहर होने से टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ जाएगी. अब सेलेक्शन कमेटी को उनके रिप्लेसमेंट पर विचार करना होगा, जबकि हर्षित की वापसी का फैसला सर्जरी और रिहैबिलिटेशन के बाद ही लिया जाएगा.

हर्षि‍त की खलेगी कमी

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में हर्षित राणा की काफी कमी खलेगी. करीब एक साल से उन्होंने बॉलिंग में शानदार परफॉर्मेंस की है. 2025 में उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में 27 विकेट लिए. इस दौरान उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 39 रन देकर 4 विकेट रही. 2026 की शुरुआत में भी उन्होंने अपनी रिदम बरकरार रखी. अब तक 6 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं. इस साल अब तक वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर हैं. साथ ही उनके बल्ले से भी कई अहम पारियां निकली हैं. ऐसे में उनका लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट मिलना मुश्किल है.

Advertisement

वीडियो: T20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में चोटिल हुए हर्षित राणा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement