The Lallantop

Jio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, भारत के 5 सबसे बड़े IPO में सबसे ज्यादा लिस्टिंग गेन

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है. कंपनी ने IPO लॉन्च होते ही रिकॉर्ड बनाया है. प्राइम डेटाबेस के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग वाले दिन की परफॉर्मेंस जबरदस्त रही है.

Advertisement
post-main-image
जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ 21 अक्टूबर 23 अक्टूबर के बीच निवेशकों के लिए खुला था (Courtesy: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,358 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस 1,119 रुपये से 21.35% अधिक है।
  • जियो आईपीओ की मजबूत मांग का कारण 7.4 लाख करोड़ रुपये की इन्वेस्टर डिमांड और 1.38 करोड़ से अधिक एप्लीकेशन्स का आना है।
  • ब्रोकरेज फर्मों ने जियो के शेयरों पर सकारात्मक रेटिंग दी है, जिससे निवेशकों के बीच स्टॉक की संभावित बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है।

कारोबारी दुनिया की खबरों में पिछले कुछ दिनों से जियो आईपीओ (Jio IPO) चर्चा में है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर जियो के शेयर 1,358 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए. यह IPO की कीमत 1,119 रुपये से 21.35% ज़्यादा है. इस आईपीओ में कुल 7.4 लाख करोड़ रुपये की इन्वेस्टर डिमांड आई. इसके लिए 1.38 करोड़ से ज्यादा एप्लीकेशन आए. प्राइम डेटाबेस के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग वाले दिन की परफॉर्मेंस कई दूसरे बड़े IPOs से बेहतर रही. इनमें से कुछ ने डेब्यू पर मामूली या नेगेटिव रिटर्न दिया.

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक भारत में लॉन्च हुए 5 बड़े आईपीओ की बात करें तो हुंडई मोटर इंडिया ने अपने आईपीओ से 27,858.75 करोड़ रुपये जुटाए थे. कंपनी का आईपीओ अपने इश्यू प्राइस 1,960 रुपये के मुकाबले 1,931 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 1.48% का डिस्काउंट है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE) का 21,494.23 करोड़ रुपये का IPO अपने ऑफर प्राइस 1,700 रुपये के मुकाबले 5% की बढ़त के साथ 1,785 रुपये पर खुला. 

इसी तरह लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) ने 20,557.23 करोड़ रुपये जुटाए थे. अपने इश्यू प्राइस 949 रुपये के मुकाबले 867.20 रुपये पर खुला, जो 8.62% की गिरावट है. पेटीएम के 18,300 करोड़ रुपये के IPO की भी कमजोर शुरुआत हुई. इसके शेयर 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,955 रुपये पर खुले, जो 9.07% का डिस्काउंट है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: चांदी 2 लाख रुपये से भी नीचे लुढ़की, अब खरीदने का सही टाइम आ गया?

ब्रोकरेज फर्मों को Jio के शेयर्स से बड़ी उम्मीद 

बिजनेस टुडे के मुताबिक जियो प्लेटफॉर्म्स को लेकर एनालिस्ट्स का भरोसा कायम है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने मंगलवार 27 अक्टूबर को कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड सिर्फ मार्केट लीडर ही नहीं, बल्कि कैटेगरी क्रिएटर भी है. 

जियो लिस्टिंग से पहले, घरेलू ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 'बाय' और 1,350 रुपये के टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया. इसके साथ, ब्रोकरेज नोमुरा और एलारा सिक्योरिटीज़ में शामिल हो गया, जिन्होंने भी आज स्टॉक पर ऐसी ही रेटिंग्स का सुझाव दिया. इसमें 20-22 परसेंट की संभावित बढ़त का इशारा दिया गया.

Advertisement

वीडियो: E20 Petrol: नितिन गडकरी के पेड कैंपेन वाले आरोप पर तहसीन पूनावाला ने क्या कहा?

Advertisement