World Cup 2023 खत्म होने के बाद अब IPL सोशल मीडिया में कीवर्ड बना हुआ है. और पिछले तीन दिनों से हार्दिक पंड्या की भी खूब चर्चा हो रही है. भारत के स्टार ऑलराउंडर की मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है. मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से डील कर हार्दिक को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. डील कितने में हुई, इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. लेकिन ये बात पक्की है कि बड़ी रकम में हार्दिक की मुंबई वापसी हुई है. अब रकम को लेकर पिछले कई दिनों से ट्रोल आर्मी सोशल मीडिया पर एक्टिव है. हार्दिक के प्रमोशन और डिमोशन से लेकर कप्तानी की खूब बात हो रही है.
'पैसा बाबू भैया पैसा'... पंड्या मुंबई इंडियन्स क्या पहुंचे, ट्रोल्स ने गदर काट दिया!
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से डील कर हार्दिक को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. डील कितने में हुई, इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. लेकिन ये बात पक्की है कि बड़ी रकम में हार्दिक की मुंबई वापसी हुई है.
.webp?width=360)

सोशल मीडिया वेबसाइट X पर वर्ल्ड हॉल ऑफ फन नाम के एक अकाउंट ने हार्दिक पर मीम बनाकर एक फोटो पोस्ट की. कैप्शन में लिखा,
“हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद हार्दिक के बेडरूम का सीन.”
शशांक सिंह नाम के एक यूजर ने हार्दिक के मुंबई में शामिल होने को पैसे से जोड़ते हुए लिखा,
“पैसा बाबू भैया पैसा.”
सागर नाम के X यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,
“हार्दिक पंड्या का स्वागत करते मुकेश अंबानी.”
राहुल जॉनसन नाम के एक शख्स ने हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी के बीच बन रहे मीम से इतर सीरियस बात कह डाली. राहुल ने लिखा,
“इन पैसों के चक्कर में खिलाड़ी देश के हित और ICC ट्रॉफी जीतने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते.”
समृद्धी सिंह नाम की एक यूजर ने गुजरात टीम की टैग लाइन का इस्तेमाल करते हुए ट्रोल किया. उन्होंने लिखा,
गुजरात ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया“हार्दिक पंड्या-जावा दे.”
27 नवंबर को गुजरात टाइटंस ने घोषणा की कि शुभमन गिल को हार्दिक की जगह कप्तान बनाया गया है. शुभमन गिल साल 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े थे. उन्हें कप्तान बनाए जाने की जानकारी देते हुए गुजरात टाइटंस के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने कहा,
‘’शुभमन गिल पिछले दो सालों में अपने खेल को एक अलग स्तर पर लेकर गए हैं. हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में, बल्कि एक लीडर के तौर पर भी परिपक्व होते देखा है. उन्होंने गुजरात टाइटंस को एक शानदार टीम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. गिल ने 2022 सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में एक अहम रोल अदा किया. जबकि 2023 सीज़न में उन्होंने काफी शानदार बैटिंग की. उनकी परिपक्वता और कौशल अब जगजाहिर हैं और हम शुभमन जैसे एक युवा खिलाड़ी के नेतृत्व में एक नई यात्रा पर निकलने को लेकर काफी उत्साहित हैं.''
वहीं गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाए जाने के बाद शुभमन गिल ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा,
''मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर काफी खुशी और गर्व है. इतनी बेहतरीन टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए, मैं फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं. हमारे दोनों सीजन शानदार रहे हैं और मैं इस टीम का नेतृत्व करने के लिए काफी उत्सुक हूं.''
बता दें कि हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन की कुर्बानी दी. ग्रीन को मुंबई ने 17.5 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड किया.
(ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को मिली गुजरात टाइटंस की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने बताई हार्दिक के जाने की वजह)
वीडियो: हार्दिक की MI में वापसी, नीता और आकाश अंबानी ने क्या याद दिलाया?






















