The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • hardik pandya will possibly return to mumbai indians in ipl 2024 gujarat titans trade deal

IPL 2024: गुजरात टाइटंस छोड़कर वापस मुंबई इंडियंस जा रहे हैं हार्दिक पांड्या?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के लिए गुजरात टाइटंस को 15 करोड़ रुपये देगी. वो भी फुल कैश.

Advertisement
pic
25 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 25 नवंबर 2023, 09:36 AM IST)
hardik pandya will possibly return to mumbai indians in ipl 2024 gujarat titans trade deal
हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के साथ ही अपने IPL करियर की शुरुआत की थी (फोटो-BCCI/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL के नए सीजन में एक बड़ी ट्रेड डील होने की चर्चा है. भारत के स्टार ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी. फिलहाल तो वो गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हैं लेकिन अगले सीजन में शायद किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं. चर्चा है कि हार्दिक फिर से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलेंगे. उन्होंने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही अपने IPL करियर की शुरुआत की थी. लगातार सात सीजन तक हार्दिक ने इसी टीम के लिए खेला. 

IPL 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी. ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के लिए गुजरात टाइटंस को 15 करोड़ रुपये देगी. वो भी फुल कैश. अगर ये डील हुई तो IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील होगी.

मामले पर IPL से जुड़े सोर्स ने स्पोर्ट्स तक को बताया,

मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने की चर्चा है. ऐसी संभावना बनी हुई है कि वो पाला बदल सकते हैं लेकिन फिलहाल इससे ज्यादा कुछ भी पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि डील पर अभी साइन नहीं हुए हैं.

बता दें, 2022 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के साथ कप्तानी में डेब्यू किया और टीम को जीत भी दिलाई. 2023 वाले सीजन में भी गुजरात टाइटंस फाइनल तक पहुंची थी. हालांकि जीत चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी. गुजरात टाइटन्स के लिए हार्दिक ने 30 पारियों में 41.65 के एवरेज और 133.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 833 रन बनाए हैं. उन्होंने 8.1 की इकोनॉमी रेट से 11 विकेट भी लिए.

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी पर गौतम की 'गंभीर' टिप्पणी, हार्दिक पांड्या को दिक्कत ना हो जाए

फिलहाल हार्दिक इंजर्ड हैं. वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या के बाएं पैर में चोट आ गई थी. वो केवल चार मैच ही खेल पाए थे. उम्मीद है कि IPL तक वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. 

वीडियो: विश्व कप 2023 से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, उनकी जगह अब कौन खेलेगा?

Advertisement

Advertisement

()