The Lallantop

हार्दिक पंड्या के लिए सात टीमें लाइन में, CSK ने भी मारी एंट्री

Hardik Pandya को लेकर चल रही बातचीत में सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि CSK कौन सा प्लेयर छोड़ेगी? क्या सिर्फ कैश डील होगी? अगर KKR उन्हें लेती है तो उनके पास ट्रेड के लिए कोई अच्छा प्लेयर है?

Advertisement
post-main-image
CSK ने हार्दिक को खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या, जो वर्तमान में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, IPL के अगले सीजन के लिए सात फ्रेंचाइजियों की रुचि के बीच किसी नई टीम में खेल सकते हैं।
  • हार्दिक के ट्रेड की खबर तब उभरी जब कई फ्रेंचाइजी, खासकर CSK, KKR और RR, उनके लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिससे MI ने बातचीत तेज कर दी है।
  • हार्दिक के अगले सीजन की टीम का निर्णय उनके खुद के इच्छा और ट्रेड में शामिल प्लेयर्स पर निर्भर करेगा, जिसके कारण इस मामले में फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है।

हार्दिक पंड्या. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और IPL में फिलहाल मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान. 32 साल के हार्दिक (Hardik Pandya) इस वक्त IPL की सबसे हॉट प्रॉपर्टी बने हुए हैं. उनके MI से अलग होने की खबरें पहले से ही सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि अगले सीजन में वो किसी और टीम के लिए खेलेंगे. ब्रेकिंग न्यूज ये है कि सात IPL फ्रेंचाइजी हार्दिक को खरीदने के लिए इच्छुक हैं. इसमें CSK लेटेस्ट टीम है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हार्दिक पंड्या के ट्रेड की खबरों में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का नाम है. बाकी टीमें एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगी हुई हैं.

CSK ने एंट्री मारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हार्दिक को खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया है. इस रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) पहले से ही शामिल हैं. CSK के लिए हार्दिक एक परफेक्ट खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, खासकर एमएस धोनी के जाने के बाद. हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि टीम उन्हें कप्तान की पोजीशन ऑफर करेगी या नहीं.

Advertisement

दूसरी तरफ, KKR कप्तान की तलाश में है. RR भी लीडरशिप के साथ-साथ लंबे समय के लिए रोल ऑफर करने को तैयार है. रिपोर्ट की मानें तो MI, CSK और KKR के बीच बातचीत तेज हो गई है. अभी किसी ने कुछ कंफर्म नहीं किया है, लेकिन कई ऑप्शन्स पर चर्चा चल रही है.

ट्रेड में क्या हो सकता है?  

हार्दिक को लेकर चल रही बातचीत में सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि CSK कौन सा प्लेयर छोड़ेगी? क्या सिर्फ कैश डील होगी? अगर KKR उन्हें लेती है तो उनके पास ट्रेड के लिए कोई अच्छा प्लेयर है? या फिर पिछले साल KL राहुल वाले मामले जैसी अड़चन आ जाएगी.

CSK ने पिछले सीजन संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा और सैम करन वाले बड़े ट्रेड में भी देर से एंट्री मारी थी. और आखिर कामयाब रही थी. इस बार भी वो मजबूत पोजीशन में दिख रही है. लेकिन IPL ट्रेड्स में आखिरी समय में कुछ भी हो सकता है.

Advertisement
प्लेयर की सहमति सबसे जरूरी

इन सब के बीच सबसे बड़ी बात ये होगी कि हार्दिक खुद कहां जाना चाहते हैं. अगर कप्तानी नहीं मिली तो क्या वो CSK जाना पसंद करेंगे? दो पूर्व भारतीय कप्तानों ने भी हार्दिक में दिलचस्पी दिखाई थी. एक ने तो कप्तानी भी ऑफर की, लेकिन शुरुआती बातें आगे नहीं बढ़ीं.

हार्दिक अकेले बड़े खिलाड़ी नहीं हैं जिनका ट्रेड हो सकता है. MI को पहले हार्दिक का मामला सुलझाना होगा, उसके बाद उनके एक साथी खिलाड़ी का भविष्य तय होगा. दोनों डील्स एक-दूसरे को प्रभावित कर सकती हैं. अगर MI कैश डील पर राजी हुई तो दूसरे प्लेयर के लिए भी वैसा ही रास्ता खुल सकता है.

फिलहाल हार्दिक पंड्या किस टीम में जा रहे हैं, ये साफ नहीं है. उनकी डील को लेकर बातचीत आने वाले कुछ समय में क्लियर हो सकती है.

वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?

Advertisement