The Lallantop

केतन के मर्डर का मजाक उड़ाने पर सस्पेंड हुई डेंटिस्ट ने कहा- 'मुझे प्रॉस्टिट्यूट बुला रहे लोग...'

Ketan Agarwal की हत्या पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में Dr. Muskan Soni को AIDSA ने 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया. डॉ. मुस्कान ने मर्दों के खिलाफ टिप्पणी क्यों की? उन्होंने खुद बताया है.

Advertisement
post-main-image
केतन अग्रवाल की हत्या पर टिप्पणी के चलते डॉ. मुस्कान सोनी के खिलाफ एक्शन (बाएं). (Instagram/X/ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश के सतना जिले की डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी ने पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस पर एक वीडियो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसके बाद उन्हें "ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन" (AIDSA) ने पांच साल के लिए निलंबित कर दिया।
  • डॉ. मुस्कान सोनी ने केतन अग्रवाल की हत्या का मजाक उड़ाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का और संगठन AIDSA ने उनकी टिप्पणियों को संविधान और आचार संहिता के खिलाफ माना, जिससे निलंबन हुआ।
  • निलंबन के बाद डॉ. मुस्कान ने माफी मांगी और उन्होंने क्षमा याचना की, जबकि संगठन ने उन्हें आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटाकर पांच साल तक किसी गतिविधि में भाग लेने से रोका है।

क्या किसी की हत्या का मजाक उड़ाया जा सकता है? लेकिन उड़ाया है. मध्य प्रदेश के सतना जिले में डॉ. मुस्कान सोनी एक प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट हैं. उन पर केतन की हत्या का मजाक उड़ाने का आरोप है. उन्होंने एक वीडियो में पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उनकी हत्या का मजाक उड़ाया. मामले ने तूल पकड़ा, तो मुस्कान माफी मांगने लगीं. 'ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन' (AIDSA) ने उन्हें 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement
क्या बोलीं डॉ. मुस्कान सोनी?

डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@adore_ms77) पर एक स्टोरी शेयर की. इसमें केतन अग्रवाल मर्डर केस पर उन्होंने काफी कुछ कहा, जो यूजर्स को पसंद नहीं आया. उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. अब उन्होंने ऐसा क्या कहा, जो उनकी स्टोरी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और लोग उन पर कार्रवाई की मांग करने लगे? नीचे सुन सकते हैं.

वायरल वीडियो में डॉ. मुस्कान सोनी कथित तौर पर कहती हैं,

Advertisement

"सो, गाइज, क्या देख रही हूं मैं कि पुणे का जो लौंडा था, उसके बाल ही नहीं थे. तो अब ऐसे झूठ बोलोगे, तो मरोगे ही ना. सो हैशटैग आई हेट मैन (#IHateMen). दो आदमी क्या मर गए, मर्द समाज में डर फैला हुआ है."

AIDSA का डॉ. मुस्कान पर एक्शन

ये वीडियो सामने आया, तो लोगों का गुस्सा भड़क गया. दांतों के डॉक्टरों और डेंटिस्ट्री की पढ़ाई करने वाले छात्रों का राष्ट्रीय संगठन 'ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन' (AIDSA) ने डॉ. मुस्कान के वीडियो का संज्ञान लिया. AIDSA ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. मुस्कान को संगठन से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है. AIDSA ने 29 जून को अपने स्टेमेंट में लिखा,

"डॉ. मुस्कान सोनी ने स्वर्गीय केतन अग्रवाल के बारे में कथित तौर पर अनुचित, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जो संगठन के संविधान, आचार संहिता और नैतिक मूल्यों के खिलाफ हैं.
इसी आधार पर उन्हें पांच साल के लिए संगठन की सदस्यता और पद से निलंबित किया गया है. निलंबन के दौरान वह AIDSA की ओर से किसी भी आधिकारिक जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सकेंगी, ना ही संगठन की बैठकों, कार्यक्रमों या गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगी."

Advertisement
Muskan Soni Suspend AIDSA
AIDSA का स्पेंशन ऑर्डर. (AIDSA फेसबुक पेज)

डॉ. मुस्कान सोनी को AIDSA, मध्यप्रदेश की कोषाध्यक्ष यानी Treasurer के पद पर 5 जुलाई 2025 से कार्यरत थीं. अब उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. विवाद बढ़ने पर डॉ. मुस्कान सोनी की सफाई भी आई.

उन्होंने एक वीडियो में केतन अग्रवाल की हत्या पर अपने बयान के लिए माफी मांगी. उन्होंने बताया कि केतन के मर्डर पर उनके बयान के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. उनके और उनके परिवार के बारे में गलत बोला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चेतन पर पहले से ही केतन को था शक! सिया के परिवार ने जान-बूझकर छुपाई अफेयर की बात?

मर्दों से नफरत क्यों? खुद बताया

डॉ. मुस्कान सोनी ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उन्हें 'प्रोस्टिट्यूट' कहा जा रहा है. नेगेटिव कॉमेंट्स के चलते उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया. डॉ. मुस्कान ने सफाई दी कि मर्दों को लेकर उनके पुराने एक्सपीरियंस के कारण उन्होंने स्टोरी में मर्दों के खिलाफ टिप्पणी की. उन्होंने अपील की कि उन्हें ‘प्रॉस्टिट्यूट’ ना कहा जाए. उन्होंने सुधार के लिए एक चांस भी मांगा.

क्या है पूरी घटना?

फरवरी 2026 में सगाई के बाद 18 जून को महाराष्ट्र में पुणे के लोहगढ़ किले पर केतन की मौत हो गई. केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन को किले से धक्का देकर उनकी हत्या करने का आरोप है. जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को भी हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन केतन बच गए थे. चार दिन बाद कथित तौर पर सिया और चेतन ने मिलकर केतन का मर्डर कर दिया.

वीडियो: केतन मर्डर केस में सिया के वकील ने उनके ही भाई को 10 करोड़ का नोटिस भेजा

Advertisement