The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई महिला टीम, ओलंपिक के लिए कैसे क्वालिफाई कर लिया?

2028 ओलंपिक के लिए ICC ने 29 जून को क्वालीफिकेशन स्टैंडर्ड्स जारी कर दिए. टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों इवेंट मिलाकर कुल 28 मैच खेले जाएंगे. सभी मैच पोमोना में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में होंगे.

Advertisement
post-main-image
भारतीय महिला टीम खेलेगी लॉज एंजेलिस ओलंपिक. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में लगभग 100 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों टीमें भाग लेंगी; ICC ने क्वालीफिकेशन स्टैंडर्ड्स और नियम घोषित कर दिए हैं।
  • भारत की महिला क्रिकेट टीम को कॉन्टिनेंट चैंपियन होने के कारण ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई किया गया है, जबकि पुरुष टीम को रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई होना बाकी है।
  • ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत की महिला टीम सहित चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि पुरुष टीमें रैंकिंग और क्वालिफायर मैचों के जरिए ओलंपिक में जगह बनाने का प्रयास करेंगी।

Olympics में लगभग 100 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है. 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी. काफी समय पहले यह खबर सामने आई थी कि ओलंपिक में दोनों 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी. लेकिन इन 6 टीमों को सेलेक्ट कैसे किया जाएगा, यह तय नहीं था. ICC ने 29 जून को क्वालीफिकेशन स्टैंडर्ड्स भी बता दिए. जिसके तहत भारतीय महिला टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भारतीय महिला टीम ने किया क्वालिफाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में लीग राउंड से ही बाहर हो गई. लेकिन इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी एशियन टीमों में भारत की टीम टॉप पर रही. कॉन्टिंनेंट चैंपियन होने के कारण उन्हें सीधे एंट्री मिल गई है. 

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें भी क्वालिफाई कर चुकी हैं. माने, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने क्वालिफाई कर लिया है. यह चारों टीमें अपने-अपने कॉन्टिनेंट की टॉपर्स हैं.

Advertisement
पुरुष टीम के पास है मौका

भारत की पुरुष टीम भले ही मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हो, लेकिन उसने अभी तक क्वालिफाई नहीं किया है. उन्हें इस साल की रैंकिंग में एशिया की टॉप टीप बनना होगा. इसकी कट आफ डेट 31 दिसंबर 2026 रखी गई है. जो टीमें रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, वह क्वालिफायर खेलेंगी. क्वालिफायर मैचों में टॉप पर रहने वाली टीम को लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट मिलेगा. 

अमेरिका (USA) के लिए में आसान नियम

अमेरिका की मेन्‍स और विमेंस दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप के होस्ट होने के नाते ऑटोमेटिक क्वालीफाई कर सकती हैं. लेकिन इसके लिए एक शर्त है. वो ये दोनों टीमें 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच ICC T20I रैंकिंग में टॉप 15 में आ जाएं.

अगर USA की महिला टीम टॉप 15 में नहीं आई तो पांचवां ऑटोमेटिक स्पॉट दुनिया के किसी भी महाद्वीप की सबसे ऊपर वाली नॉन-क्वालीफाई टीम को दिया जाएगा. ये 1 मार्च 2027 की रैंकिंग के अनुसार किया जाएगा. अगर USA की पुरुष टीम टॉप 15 में नहीं आती है तो पांचवां ऑटोमेटिक स्पॉट किसी और टीम के पास जाएगा. ये वो टीम होगी जिसने 31 दिसंबर 2026 तक क्वालीफाई न किया हो. इसमें से सबसे ऊपर वाली टीम क्वालीफाई कर जाएगी. ये टीम किसी भी महाद्वीप की हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- वैभव का डेब्यू नहीं कराया, गावस्कर और कैफ ने टीम मैनेजमेंट को सुना दिया

वेस्टइंडीज के लिए फंसा पेंच

वेस्ट इंडीज एक टीम के तौर पर ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकती, क्योंकि वो कई कैरेबियन देशों का एक ग्रुप है. उनके पास एक देश की तरह अलग नेशनल ओलंपिक कमेटी (NOC) नहीं है.

इस समस्या को हल करने के लिए ICC ने एक घोषणा की है. अगर 31 दिसंबर 2026 तक वेस्ट इंडीज की पुरुष टीम उन टीमों में से टॉप 8 में आती है जो अभी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं हुई हैं, तो एक अलग कैरेबियन क्वालीफायर टूर्नामेंट कराया जाएगा. इस टूर्नामेंट में जो भी एक द्वीप जीतेगा, उसी को 2027 में होने वाले ग्लोबल ICC ओलंपिक क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा.

जय शाह ने ऐतिहासिक पल बताया

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा,

“क्रिकेट का ओलंपिक गेम्स में वापसी आना हमारे खेल के लिए एक ऐतिहासिक पल है. ये दुनिया के सामने क्रिकेट का सबसे बेहतरीन रूप दिखाने का बहुत बड़ा मौका है. LA28 के लिए क्वालिफिकेशन का रास्ता तय हो जाना बहुत जरूरी कदम है. अब दुनिया भर के सभी मेंबर्स को ओलंपिक में जाने का साफ और रोमांचक रास्ता मिल गया है.”

जय शाह ने कहा कि ओलंपिक खेल मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का सबसे ऊंचा मंच है. LA28 में क्रिकेट शामिल होने से हर इलाके के खिलाड़ी और फैंस को नई प्रेरणा मिलेगी.

कुल 28 मैच खेले जाएंगे

टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले देश 15 प्लेयर्स के स्क्वॉड में से अपनी टीम चुन सकेंगे. टीमों को 3-3 के ग्रुप में बांटा जाएगा. हर टीम अपने ग्रुप की दूसरी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. उसके बाद हर टीम बाकी ग्रुप की उन टीमों से दो और मैच खेलेगी जिसने उनके बराबर पोजीशन पर फिनिश नहीं किया हो.

आखिर में टॉप-2 टीम गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए खेलेंगी. तीसरी और चौथी टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेगी.

पुरुष और महिला दोनों इवेंट मिलाकर कुल 28 मैच खेले जाएंगे. सभी मैच पोमोना में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. हर इंटरनेशनल फेडरेशन अपने खेल के नियम खुद बनाती है. इसमें ओलंपिक में भाग लेने के लिए योग्यता के नियम भी शामिल हैं, जो ओलंपिक चार्टर के अनुसार होने चाहिए.

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement