The Lallantop

'यकीन करना मुश्किल', World Cup से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या का पोस्ट भावुक कर देगा!

पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं एंकल में चोट लग गई थी. इंजरी ठीक ना होने के चलते वो वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर (फोटो- X/@hardikpandya7)

पैर की चोट के कारण ODI वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर प्लेयर ने लिखा है कि उनके लिए ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि वो वर्ल्ड कप में अब नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि वो पूरे जोश के साथ टीम के साथ रहेंगे और हर बॉल पर टीम को चीयर करेंगे. हार्दिक पांड्या के बदले टीम में अब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर हार्दिक पांड्या ने लिखा,

“ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि मैं अब वर्ल्ड कप में नहीं रहूंगा. मैं पूरे मन से टीम के साथ रहूंगा. सारे मैच के हर बॉल पर टीम को चीयर करूंगा. सभी लोगों को शुभकामनाएं, प्यार और सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद. ये टीम स्पेशल है और मुझे यकीन है कि हम सभी को गौरवान्वित करेंगे.”

Advertisement

बता दें, 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का मुकाबला होना है.

ICC ने बताया कि 3 नवंबर को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा के पास 17 वनडे मैच का अनुभव है. इन मैचों में कृष्णा ने 29 विकेट लिए हैं. आखिरी बार वो वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में नजर आए थे. अब भारत के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के अलावा पेस बोलर के लिए पांचवें विकल्प होंगे.

पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय हार्दिक को बाएं टखने में चोट लग गई थी. इंजरी की वजह से वो न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच भी नहीं खेल सके थे. श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई थी कि उनकी रिकवरी अब तक काफी पॉजिटिव रही है. रोहित ने कहा था कि जिस तरह से उनकी रिकवरी हो रही है, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही मैदान पर देखेंगे. हालांकि ऐसा हुआ नहीं.

Advertisement

Advertisement