The Lallantop

हार्दिक पंड्या ODI वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे? फिटनेस ने बढ़ा दी टेंशन

Hardik Pandya Fitness : टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya अफगानिस्तान के ख‍िलाफ T20I सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं. उनकी फिटनेस को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई हैं. ऐसे में क्या वो 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए फिट होंगे या उनका रिप्लेसमेंट कोच Gautam Gambhir को तैयार करना होगा.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या की चोट के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से होने वाली T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।
  • हार्दिक पंड्या पिछले साल मार्च से ODI क्रिकेट में नहीं खेल पाए हैं और उनकी फिटनेस में लगातार समस्या आ रही है, जिस कारण उन्हें टीम से बाहर रखा जा रहा है।
  • टीम मैनेजमेंट अब हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट पर काम कर सकता है क्योंकि उनकी फिटनेस के कारण अगले साल ODI वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता संदिग्ध बनी हुई है।

टीम इंडिया के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हैं. IPL 2026 के बाद चोटिल हुए हार्दिक अब तक फिट नहीं हो सके हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड टूर से पहले ही ये उम्मीद जताई जा रही थी कि हार्दिक फिट हो जाएंगे. लेकिन, अब अफगानिस्तान के ख‍िलाफ 13 सितंबर से होने वाली 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए भी हार्दिक का नाम स्कवॉड में नहीं है. माने वो अब तक फिट नहीं हुए हैं. उनकी फिटनेस ने एक और चिंता बढ़ा दी है. क्या वो 2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे?

Advertisement
हार्दिक का रिप्लेसमेंट करना होगा तैयार?   

हार्दिक लंबे समय से टीम इंडिया के वाइट बॉल टीम का अहम हिस्सा हैं. इसी साल हुए T20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक टीम में शामिल थे. लेकिन, लंबे समय से वो ODI क्रिकेट नहीं खेले हैं. पिछले साल मार्च में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वो अंतिम बार ODI क्रिकेट खेले थे. यानी लगभग 1.5 साल वो ODI क्रिकेट खेले ही नहीं हैं. अब अगले ODI वर्ल्ड कप में 12 महीने ही बचे हैं. साउथ अफ्रीका, नामिबिया और जिंबाब्वे में होने वाले इस वर्ल्ड कप में पेसर्स अहम होंगे. ऐसे में हार्दिक पंड्या अहम रोल निभा सकते हैं. लेकिन, उनकी मौजूदा फिटनेस ने ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि वो अगले साल वर्ल्ड कप तक फिट रहेंगे या नहीं?

2023 ODI वर्ल्ड कप में हार्दिक टीम इंडिया का हिस्सा थे. लेकिन, बांग्लादेश के ख‍िलाफ ग्रुप स्टेज मैच में चोटिल होने के कारण वो पूरा वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे. वहीं, इस साल IPL के बाद से वो टीम इंडिया के किसी भी वाइट बॉल सेटअप में वापसी नहीं कर सके हैं. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी और श‍िवम दुबे को ही टीम में जगह मिली है. ऐसे में अब BCCI और टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ा सवाल ये है कि क्या उन्हें परमानेंटली फ्यूचर को ध्यान में रखकर हार्दिक का रिप्लेसमेंट तैयार करना होगा?

Advertisement

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के फ्यूचर और इंजर्ड प्लेयर्स पर BCCI लेगा बड़ा फैसला, आयरलैंड-इंग्लैंड का भी होगा हिसाब

हार्दिक अभी ODI फिट नहीं

नीतीश कुमार रेड्डी भी पिछले कुछ समय से चोटिल हैं. लेकिन, अफगानिस्तान के ख‍िलाफ T20I सीरीज में वो स्कवॉड में शामिल हैं. हालांकि, अब तक वो भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. 9 सितंबर को फिटनेस टेस्ट और मैच सिमुलेशन के बाद ही ये तय होगा कि वो इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं? बड़ी टेंशन ये है कि नीतीश और श‍िवम दुबे को सीधे तौर पर हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर तैयार करना बड़ी चुनौती होगी. हार्दिक बॉलिंग में जो कंसिस्टेंसी लाते हैं, वो धार अब तक नीतीश और दुबे की बॉलिंग में नज़र नहीं आई है. ऐसे में मैनेजमेंट की पहली प्रायॉरिटी अब भी हार्दिक की मैच फिटनेस ही होगी.

CoE की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक अभी 5-6 ओवर्स से ज़्यादा ODI में बॉलिंग नहीं कर सकते. जुलाई में बोर्ड उन्हें इंग्लैंड दौरे पर ODI स्कवॉड में शामिल करना चाहता था. लेकिन, रिहैब के दौरान फिटनेस साबित करते समय उन्हें दोबारा इंजरी हो गई. इसके कारण, वो पिछले कुछ महीनों से CoE में ही हैं. वैसे भी पिछले कुछ सालों में हार्दिक की फिटनेस टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द रही है.

Advertisement

हार्दिक T20 वर्ल्ड कप से पहले भी लंबी इंजरी के बाद ही टीम में वापस आए थे. पिछली इंजरी से वापसी के बाद से उन्होंने सिर्फ T20I क्रिकेट खेला है. हालांकि, ये कॉल वर्कलोड मैनेजमेंट और T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर लिया गया था. ऐसे में एक उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि मैनेजमेंट अगले एक साल उन्हें सिर्फ ODI क्रिकेट ही ख‍िलाए.

न्यूजीलैंड में होंगे टीम का हिस्सा?

टीम इंडिया का अगला ODI असाइनमेंट वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ 3 मैचों की घरेलू सीरीज है. वैसे हार्दिक एश‍ियन गेम्स के स्क्वाॅड का हिस्सा हैं. लेकिन, अफगानिस्तान सीरीज से उनके एक्सक्लूजन ये लगभग साफ कर दिया है कि वो एश‍ियन गेम्स के स्कवॉड का भी हिस्सा शायद ही हो. वहीं, इसी दौरान भारत में ODI टीम वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ सीरीज भी खेलेगी. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि हार्दिक को इसमें जगह मिलती है या नहीं? 

साथ ही अक्टूबर-नवंबर में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के लंबे टूर पर जाना है. वहां पेसर्स बहुत अहम होंगे. ऐसे में अगर वेस्टइंडीज सीरीज तक अगर हार्दिक फिट नहीं हुए तो उनके पास न्यूजीलैंड में खुद को साबित करने का मौका होगा. लेकिन, अगर वो तब तक भी फिट नहीं हुए तो हार्दिक के टीम इंडिया के फ्यूचर पर भी सवाल उठ जाएगा.

वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?

Advertisement