The Lallantop

हार के बाद महिला टीम की ट्रोलिंग शुरू, शिखा पांडे ने ट्रोल्स को सीधा जवाब दे दिया

Shikha Pandey

Advertisement
post-main-image
शिखा का मानना है कि हरमनप्रीत कौर की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. (फोटो- Getty)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 जून को खेले गए T20 World Cup मैच में 6 विकेट से हार गई।
  • भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को ट्रोल किया गया, जिससे टीम की पेसर शिखा पांडे ने ऑनलाइन बदसलूकी के खिलाफ प्रतिक्रिया दी।
  • भारत का अगला मैच 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होगा और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की स्थिति में है।

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 World Cup मैच हार गई. 21 जून को खेले गए मैच में भारत 6 विकेट से हार गया. इस हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने इंडियन प्लेयर्स को टारगेट पर ले लिया. मामला बढ़ा तो टीम की पेसर शिखा पांडे (Shikha Pandey) ने ट्रोल करने वाले लोगों को सीधा जवाब दे डाला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शिखा ने X पर पोस्ट कर लिखा,

“जो लोग आज साउथ अफ्रीका से हार के बाद इंडियन प्लेयर्स को टारगेट कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि रचनात्मक आलोचना (constructive criticism) ठीक है और जरूरी है, लेकिन ऑनलाइन अब्यूज ठीक नहीं है. इन दोनों में बहुत बड़ा फर्क है और हमें इस लाइन को कभी नहीं भूलना चाहिए.”

Advertisement
x
शिखा का X पोस्ट.

शिखा ने आगे लिखा,

“अगर आप खिलाड़ियों के नाम भी सही से नहीं लिख सकते, तो आपकी राय का कोई मतलब नहीं है. सॉरी.”

हार के बावजूद, शिखा का मानना है कि हरमनप्रीत कौर की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. तीन मैचों में से दो जीत के साथ, भारत, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल स्पॉट के लिए लड़ रहे हैं. फिलहाल भारत का नेट रन रेट (NRR) बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है. टीम को अपना अगला मैच 25 जून को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है.

Advertisement
मैच क्या हुआ था?

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 158 रन बनाए. टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद बीच के ओवरों में रन रेट नहीं बढ़ा पाई. यस्तिका भाटिया, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष जैसे खिलाड़ी बड़े शॉट्स खेलने में नाकाम रहे.

चेज करते समय साउथ अफ्रीका की मारिजाने कैप ने 81 रनों की नॉट आउट पारी खेली. उन्होंने टीम को 5 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत दिला दी. ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने बॉलिंग में 2 विकेट झटकने के बाद 45 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. हालांकि, इस दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले. राधा यादव ने 27 और 66 रन के स्कोर पर दो बार उनका कैच ड्रॉप कर दिया.

मैच में भारतीय टीम ने तीन कैच छोड़े. जिनमें से दो राधा यादव के थे, जो आमतौर पर अच्छी फील्डर मानी जाती हैं. कोच अमोल मुजुमदार ने भी राधा यादव पर सीधा दोष नहीं लगाया. उन्होंने कहा कि वो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

भारत के बॉलिंग अटैक को फील्डर्स का अच्छा साथ नहीं मिला. श्री चरणी के अलावा बाकी बॉलर्स स्ट्रगल करते दिखे.

बांग्लादेश मैच के लिए टीम में बदलाव?

प्रीमा का T20I डेब्यू अच्छा नहीं रहा. उन्होंने सिर्फ दो ओवर में 21 रन दे दिए. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपनी प्लेइंग XI में बदलाव करता है या नहीं. राधा इस मैच में सब्स्टिट्यूट फील्डर के रूप में आई थीं. हो सकता है उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिले, या फिर भारत पेस बॉलिंग को मजबूत करने के लिए रेणुका सिंह ठाकुर या क्रांति गौड़ को शामिल करे.

वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?

Advertisement