क्या Namit Malhotra Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana Universe बनाने वाले हैं? Toxic का Clash किन फिल्मों से होगा? Sanjay Leela Bhansali की Love & War के सेट पर क्या हादसा हो गया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' में तीन भीषण युद्ध, खुद से भिड़ेंगे रणबीर कपूर!
नमित मल्होत्रा पूरा 'रामायण' यूनिवर्स बनाने की प्लानिंग में हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म के मेजर कैरेक्टर्स पर स्पिन ऑफ फिल्में बनेंगी.


# 'रामायण' के 3 भीषण युद्ध, ख़ुद से ही भिड़ेंगे रणबीर!
हाल ही में 'रामायण' के एक मेजर सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हुई है. कहा जा रहा है कि ये 'रामायण' के तीन सबसे भयंकर युद्धों में से एक है. बीते हफ्ते हुए 'रामायण क्रिएटर्स वीक' से लौटे यूट्यूबर्स ने अपने चैनल्स पर इसके हिंट दिए. उनके मुताबिक फिलहाल सेट पर भगवान राम और परशुराम वाले युद्ध वाला सीन शूट हो रहा है. ये सीता स्वयंवर के बाद हुआ था. चूंकि श्रीराम ने भगवान शिव का धनुष तोड़ दिया था. इसलिए परशुराम ने उनसे युद्ध किया. रिपोर्ट्स हैं कि रणबीर इस फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन पात्रों में नज़र आएंगे. भगवान राम, परशुराम और भगवान विष्णु. राम और परशुराम, दोनों का पात्र रणबीर ही कर रहे हैं. इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. दी शीरो ब्रो नाम के यूट्यूबर ने 'रामायण क्रिएटर्स वीक' के दौरान फिल्म का स्केच वर्क और प्लानिंग देखी. उन्होंने एक वीडियो में बताया कि नमित मल्होत्रा सिर्फ दो फिल्में नहीं बनाएंगे. उन्होंने कुछ किरदारों के स्पिन ऑफ भी अभी से प्लान कर रखे हैं. इनमें से एक फिल्म हनुमान जी और दूसरी लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला पर आधारित बताई जा रही है. और 'रामायण' के साथ उन पर भी काम चल रहा है. नमित एक पूरा 'रामायण' यूनिवर्स बनाने की प्लानिंग में हैं. इसमें फिल्मों के साथ एनिमेशन और गेम्स शामिल होने की बात भी सामने आ रही है. मेकर्स की तरफ़ से ऑफिशियल स्टेटमेंट मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे.
# एंजेलिना जोली की फिल्म में प्रियंका की एंट्री
एंजेलिना जोली जल्द ही अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही हैं. फॉर्च्यून इंडिया से चर्चा में प्रियंका ने बताया कि वो भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. ये फिल्म है या सीरीज़, ये अब तक स्पष्ट नहीं है. मगर प्रियंका, एंजेलिना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, ये कन्फर्म है. इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे.
# 26 अगस्त को आएगी 'टॉक्सिक', 5 फिल्मों से होगा क्लैश!
दो बार अनाउंसमेंट और फिर टलने के बाद यश ने 'टॉक्सिक' की नई रिलीज़ डेट अनाउंस की है. ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज़ होगी. पहले जब ये फिल्म 19 मार्च से टली थी, तब कहा गया कि यश इसका सोलो रिलीज़ चाहते हैं. मगर अगस्त में तो काफी ट्रैफिक है. अब इसका क्लैश एक दो नहीं, बल्कि पांच फिल्मों से हो सकता है. 21 अगस्त को नानी की 'दी पैराडाइज़' आएगी. 28 को श्रद्धा कपूर की 'ईठा' आएगी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'वन' भी इसी दिन आनी है. यानी सिद्धार्थ और कियारा की फिल्मों में क्लैश होगा. मगर हिंदी में बेल्ट में 'टॉक्सिक' की सबसे बड़ी टक्कर होगी 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' से. ये 4 सितंबर को आएगी. इस प्रोजेक्ट की रीकॉल वैल्यू तगड़ी है. और इससे ‘टॉक्सिक’ के सेकेंड वीक कलेक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है. फिर 'जेलर 2' वाले भी अपनी फिल्म 4 सितंबर को लाने की प्लानिंग में हैं. यदि ऐसा हुआ तो 'टॉक्सिक' को साउथ में डबल क्लैश का सामना करना पड़ेगा.
# 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसा, एक की मौत
'लव एंड वॉर' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें सेट पर काम कर रहे कारपेंटर चंद्रधारी यादव की मौत हो गई. बॉलीवुड हंगामा ने फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन (FSSAMU) से चर्चा के आधार पर करंट लगने को मौत की वजह बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना 17 जून रात 3 बजे की है. प्राथमिक जांच के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण चंद्रधारी यादव को बिजली का तेज़ झटका लगा. भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये का कम्पनसेशन ऑफर किया है.
# हुमा क़ुरैशी की 'बेबी डू डाय डू' का ट्रेलर आया
हुमा क़ुरैशी स्टारर फिल्म 'बेबी डू डाय डू' का टीज़र आया है. हुमा इसमें डेफ एंड म्यूट हिट वुमन के रोल में हैं. ट्रेलर के मुताबिक हुमा की बहन का बचपन में मर्डर हो जाता है. और फिर हुमा का किरदार बदला लेता है. टीज़र में सीमा पाहवा, चंकी पांडे, सिकंदर खेर, साकिब सलीम, विद्या मालवाडे़ और हिमांशु मलिक की झलक भी दिखी. ये फिल्म हुमा और उनके भाई साकि़ब सलीम के प्रोडक्शन हाउस सलीम सिबलिंग्स के बैनर तले बनी है. नचिकेत सामंत इसके डायरेक्टर हैं. ये 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# कार्तिक की 'तू मेरी ज़िंदगी है' का वीडियो लीक
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर 'तू मेरी ज़िंदगी है' का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इसमें कार्तिक स्टेज पर हैं, मुंह में सिगरेट है. और वो एक आदमी को गिटार से पीट रहे हैं. श्रीलीला भी स्टेज पर गिटार लिए खड़ी हैं. इंटरनेट पर ये क्लिप चर्चा में है. लोग इसे 'रॉकस्टार' से मिलती-जुलती फिल्म मान रहे हैं. अनुराग बासु इसके डायरेक्टर हैं.
वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का बजट 5000 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंचा?
















